फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lalu Yadav broken stage, created a stir in Varanasi

बनारस में लालू यादव का टूटा मंच , मचा हड़कंप

Wed, 01 Mar 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Mar 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
 Lalu Yadav broken stage, created a stir in Varanasi
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में लालटेन लेकर विकास ढूंढने आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के साथ ऐसा वाकया हो जाएगा, उन्होंने सोचा भी नहीं था। चौक में मंगलवार की शाम राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ और धक्कामुक्की से मंच टूट गया।

विज्ञापन


मंच तब टूटा जब लालू भाषण देने वाले थे। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। संयोग था कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। उसी मंच पर लालू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर सिर्फ जनता को धोखा दिया है।
विज्ञापन


कहा क‌ि नोटबंदी से न तो कालाधन निकला, न युवाओं को रोजगार मिला। इस झूठ का जवाब देना होगा। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पिंडरा और रामनगर में मंगलवार को हुई सभाओं में अपने चिरपरिचित अंदाज से भीड़ को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का कोई ठिकाना नहीं है कि कब कहां क्या बोल देंगे। बिहार में जब आए थे तब उन्होंने कहा था कि बिहारियों के डीएनए में खराबी है, अब बोलते हैं कि यूपी ने मुझे गोद ले लिया है।
 

‘यूपी के लोग नि:संतानी हैं क्या रे...?’

 Lalu Yadav broken stage, created a stir in Varanasi
lalu yadav - फोटो : अमर उजाला

लालू ने सवाल किया कि तो क्या यूपी के लोग नि:संतानी हैं क्या रे...? ई बुढ़वा को भला कौन गोद लेगा? इस तरह के आदमी के फेरा में मत रहिए। लालू ने दोहराया कि मोदी-ट्रंप दोनों जुड़वा भाई की तरह हैं।

यूपी के चुनाव में भाजपा का भंडाफोड़ हो गया। इसीलिए मैं बिहार से लालटेन लेकर आया हूं। मोदी ने कहा था कि काशी को क्योटो बना देंगे। ये कर देंगे, वो कर देंगे। क्या किया, कहां किया..? यही देखने लालटेन लेकर आया हूं।

कहा कि बिहार में जब अमित शाह गए थे, तब मैंने एक अच्छे होटल में रुकवाया था। उसी होटल की लिफ्ट में वह फंस गए थे। फंसने के बाद उन्होंने कहा था कि लालू-नीतीश मुझे मरवाना चाहते हैं। तब मैंने कहा था कि लिफ्ट आदमी के लिए होता है, कउनो गैंडे के लिए नहीं...। लोग ठहाका लगाने लगे।

लालू ने वोटरों को सजग किया कि मशीन के बटन तब तक मत छोड़िएगा, जब तक पी... न बोल दे। बीजेपी वालों का कोई ठीक नहीं है, मशीन खराब भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed