{"_id":"5ed54a691a1253241017286b","slug":"lalpur-pandeypur-adg-zone-inaugurated-as-26th-police-station-of-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का 26वां थाना बना लालपुर पांडेयपुर, एडीजी जोन ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का 26वां थाना बना लालपुर पांडेयपुर, एडीजी जोन ने किया उद्घाटन
Tue, 02 Jun 2020 12:08 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
लालपुर पांडेयपुर थाने का उद्घाटन करते एडीजी जोन बृज भूषण।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी जिले के 26वें थाने के तौर पर सोमवार को पहड़िया पुलिस चौकी परिसर में लालपुर-पांडेयपुर थाने का एडीजी जोन बृजभूषण ने उद्घाटन किया। उद्घाटन से पूर्व एडीजी जोन को पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान नए थाना परिसर को रंगबिरंगे फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था।
विज्ञापन
उधर देर शाम एसएसपी ने 12 दरोगा और 95 सिपाहियों को कैंट थाने से हटाकर लालपुर पांडेयपुर थाने में तैनात किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी पहड़िया, पांडेयपुर, लालपुर और जिला जेल चौकी का क्षेत्र आएगा। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के निवासी अब पुलिस से जुड़ी किसी शिकायत को लेकर थानाध्यक्ष के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454400391 या सीओ कैंट के सीयूजी मोबाइल नंबर 9454401639 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
कैंट थाने से अलग कर बनाए गए लालपुर पांडेयपुर थाना का स्थायी भवन एलटी कॉलेज परिसर में प्रस्तावित है। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एएसपी कैंट मोहम्मद मुश्ताक, लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय और पांडेयपुर चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन