फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lalchand Choubey was elected president and Ajay Srivastava was elected general secretary

Varanasi News: लालचंद चौबे अध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए

Fri, 09 Jan 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lalchand Choubey was elected president and Ajay Srivastava was elected general secretary
कमिश्नरी बार एसोसियन की चुनाव परिणाम में विजई पदाधिकारी। संवाद - फोटो : 1
कमिश्नरी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर लालचंद चौबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविशंकर त्रिपाठी को 35 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। लालचंद को 61 मत जबकि रविशंकर को 26 मत मिले। कृष्णचंद मौर्य को 10 मत पर संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव ने प्रमोद कुमार जायसवाल को 25 मतों से हराया। अजय कुमार श्रीवास्तव को 61 और प्रमोद कुमार जायसवाल को 36 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी तारकेश्वर लाल श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा की। चुनाव में अन्य सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पीयूष कुमार उपाध्याय, संयुक्त मंत्री पद पर प्रशांत सिंह और पुस्तकालय मंत्री पद पर सुनील कुमार शुक्ल निर्वाचित हुए। इसके अलावा प्रबंध समिति के पांच सदस्य कैलाश नारायण मिश्र, जगतनारायण मिश्र, नीरज श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव और संतोष कुमार मिश्र निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed