फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lalahi Chhath: Mothers observed a waterless fast for the protection and longevity of their children and listened to the story of Balarama

ललही छठ : संतान की रक्षा और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत, सुनी बलराम की कथा

Thu, 03 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lalahi Chhath: Mothers observed a waterless fast for the protection and longevity of their children and listened to the story of Balarama
रामकुंड में ललई छठ के अवसर पर पूजा करतीं महिलाएं। अमर उजाला
प्रकृति से जुड़े पर्व ललही छठ (हलषष्ठी) पर बुधवार को माताओं ने अपनी संतानों की रक्षा, दीर्घायु और परिवार के कल्याण के लिए पूरे विधि-विधान से कठिन निर्जला व्रत रखा। ग्रामीण अंचलों से लेकर शहर के विभिन्न सरोवरों तक भोर से ही पूजा-अर्चना के लिए महिलाएं जुट गईं। बरेका सूर्य सरोवर, ईश्वरगंगी पोखरा, शंकुलधारा पोखरा समेत विभिन्न कुंडों और तालाबों के किनारे पूजन किया।
विज्ञापन


सुबह होते ही व्रती महिलाएं सिर पर पारंपरिक पूजन थाल सजाए जलाशयों के तट पर पहुंच गईं। थालियों में महुआ के पत्ते, गंगाजल, फल, मिष्ठान, दही और नारियल सजाए गए थे। पूजा स्थल पर महिलाओं ने गोबर से लीपकर एक छोटा प्रतीकात्मक कुंड बनाया, जिसे कुश, गूलर की टहनियों और फूलों से सुशोभित किया गया। अनुष्ठान के दौरान हलषष्ठी महारानी को चना, गेहूं, धान, मक्का, ज्वार, बाजरा और जौ समेत सात प्रकार के भुने हुए अनाज अर्पित किए गए। सुहागिनों ने मां को हल्दी रंजित वस्त्र और शृंगार सामग्री समर्पित कर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक कथा सुनने के पश्चात व्रतियों ने महुआ के पत्तों पर रखे प्रसाद को एक-दूसरे में बांटा और दोपहर बाद तिन्नी (पसई) के चावल और दही का फलाहार ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

रामकुंड में ललई छठ के अवसर पर पूजा करतीं महिलाएं। अमर उजाला

रामकुंड में ललई छठ के अवसर पर पूजा करतीं महिलाएं। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed