फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lal krisna advani arrived in banaras to participate in dev deepawali program

देव दीपावली कार्यक्रम में भागीदार बनने बनारस पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी

Sat, 04 Nov 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sat, 04 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
lal krisna advani arrived in banaras to participate in dev deepawali program
बनारस में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले देव दीपावली कार्यक्रम में भागीदार बनने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी परिवार के साथ बनारस पहुंचे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएम के प्रमुख सचिव पीएस गोयल भी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर आडवाणी को भाजपा का कोई पदाधिकारी रिसीव करने नहीं पहुंचा। हालाकिं बाद में  सर्किट हाउस में अशोक धवन और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आडवा‍णी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


इसके अलावा डीएम और एसएसपी भी पहुंचे। लालकृष्ण आडवा‍णी ने ‌मीडिया से बातचीत करने से मना कर दिया। आज शाम देव दीपावली पर गंगा घाटों से लेकर कुंडों तक दीप महोत्सव की छटा बिखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीतमय महोत्सव में पद्मविभूषण गिरिजा देवी को ठुमरी और दादरा के जरिए याद किया जाएगा। देव दीपावली के लिए पूरे शहर को भव्य ढंग से सजाया गया है। लालकृष्ण आडवाणी के रविवार की शाम साढ़े छह बजे इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से उनकी दिल्ली वापसी प्रस्तावित है।

लालकृष्ण आडवाणी के अलावा कई विशिष्ट लोग देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमेरिका के मैरीके एल कार्लसन भी देव दीपावली में शामिल होंगे। देव दीपावली के मौके पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु भागीदारी करेंगे।


बनारस सहित देश से लेकर विदेश तक देव दीपावली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आज शाम गगां घाटों पर काफी संख्या में लोग एकत्रित होंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed