फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lal krishna advani joins dev deepawali programme

देव दीपावली में शामिल हुए लालकृष्ण आडवाणी, खिड़कियां घाट पर जलाया दीप

Sun, 05 Nov 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Sun, 05 Nov 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
lal krishna advani joins dev deepawali programme
देव दीपावली कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शाम की लालिमा छाते ही घाट दीपकों की रोशनी में नहाने लगे। देव दीपावली कार्यक्रम में परिवार के साथ पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने खिड़कियां घाट पर दीप जलाया।
विज्ञापन


देव दीपावली पर गंगा घाटों से लेकर कुंडों तक दीप महोत्सव की छटा बिखरेगी। संगीतमय महोत्सव में पद्मविभूषण गिरिजा देवी को ठुमरी और दादरा के जरिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन


देव दीपावली के लिए पूरे शहर को भव्य ढंग से सजाया गया है। लालकृष्ण आडवाणी के अलावा कई विशिष्ट लोग देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। अमेरिका के मैरीके एल कार्लसन भी देव दीपावली में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव दीपावली के मौके पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु भागीदारी की। बनारस सहित देश से लेकर विदेश तक देव दीपावली का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। शाम होते ही गगां घाटों पर काफी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे।


बनारस के घाट ऐसे दिख रहे हैं जैसे स्वर्ग धरा पर उतर आया हो। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन पर बहुत दबाव है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने मजबूत व्यवस्था की है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed