फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lal bahadur shastri museum will inaugurate by CM yogi adityanath and governer ram naik

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी, लाल बहादुर शास्त्री संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण,जानिए इसके बारे में

Thu, 27 Sep 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Sep 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lal bahadur shastri museum will inaugurate by CM yogi adityanath and governer ram naik
शास्त्री स्मृति भवन
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में बनारस में बन रहे स्मारक व संग्रहालय का लोकार्पण गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहेंगे। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 11 बजे लोकार्पण समारोह पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर होगा। उनके आगमन से पूर्व अधिकारियों ने मंगलवार को पूर्व पीएम के पुत्र सुनील शास्त्री के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पढ़ें: बनारस में बन रहा वॉर रूम, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, क्षेत्रीय संस्कृति अधिकारी सुभाष यादव समेत सभी अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र से कार्यक्रम के बारे में बात की।

सीएम लोकार्पण के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पीएन कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर स्मारक तैयार करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री के आवास में रखे जेनरेटर सेट को परिसर से हटाकर सामने के एक कुएं पर शिफ्ट कर दिया गया। स्मारक में पूर्व पीएम से जुड़ी चीजों को कल तक सजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के रामनगर आगमन पर यहां के लोगों में काफी उत्साह है। 

वॉर रूम में लगेंगी चीन और पाकिस्तान के युद्ध की दुर्लभ तस्वीरें

Lal bahadur shastri museum will inaugurate by CM yogi adityanath and governer ram naik
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की की स्मृति में बन रहे वॉर रूम में चीन और पाकिस्तान के युद्ध की दुर्लभ तस्वीरें लगाई जाएंगी। देश के वीर सपूतों की बहादुरी का वर्णनात्मक चित्र लगाए जाएंगे। युद्ध की दुर्लभ तस्वीरों को देखने पर्यटक दूर-दूर से आएंगे।

निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। काम तेजी से निबटाया जा रहा है। रंग रोगन के साथ ही फर्नीचर आदि तैयार हो रहे हैं। शास्त्री स्मृति भवन को सजाने और संवारने का काम तेजी से हो रहा है।

मूल भवन के अंदर वाले कमरे में देवी-देवताओं के चित्र, धार्मिक पुस्तक और एक टेप रिकार्डिंग होगी, जिसमें भक्ति गीत और भजन बजते रहेंगे। एक कमरे मे शास्त्रीजी के जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी, जिसे बच्चे देखेंगे।

एक कमरे में शास्त्रीजी से जुड़ी स्मृतियों को सजाया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। बाहरी कमरे में एक कार्यालय होगा। एक कमरे में लाइब्रेरी होगी ताकि शोधकर्ताओं को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed