फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lakhimpur Kheri Violence akhilesh yadav samajwady party angry leaders and workers protest in varanasi urban and rural areas

लखीमपुर खीरी कांड: बनारस में सपा कार्यकर्ताओं में उबाल, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 03:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Oct 2021 03:08 PM IST
सार

सोमवार सुबह बीएचयू के लंका गेट पर सपाइयों का एक गुट धरने पर बैठ गया। कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि पूरा प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence akhilesh yadav samajwady party angry leaders and workers protest in varanasi urban and rural areas
बनारस में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत और वहां लोगों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ के साथ ही बनारस में भी सियासी पारा चढ़ गया। जिलेभर में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने सपा के दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष और सपा महिला जिला अध्यक्ष पूजा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह बीएचयू के लंका गेट पर सपाइयों का एक गुट धरने पर बैठ गया। कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि पूरा प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः अब महज 4 घंटे में शटल ट्रेन से जाइए बनारस से लखनऊ, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
कहा कि लखनऊ में अखिलेश यादव के घर के बाहर जानबूझ कर पुलिस की जीप में आग लगाई गई। धरना-प्रदर्शन की सूचना के बाद भेलुपुर एसीपी प्रवीण कुमार, लंका इंस्पेक्टर वेद प्रकाश राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। धरनारत लोगों को समझा बुझा कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन लेकर धरने को खत्म कराया।


समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उन पर और किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले आरोपी पर  हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। तहसील राजा तालाब में सपा नेताओं ने पूर्व विधायक महेंद्र पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

Lakhimpur Kheri Violence akhilesh yadav samajwady party angry leaders and workers protest in varanasi urban and rural areas
बनारस में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं सेवापुरी क्षेत्र के जंसा चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने शीतला प्रसाद के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है।

सपा पूरे प्रदेश भर में काले कृषि कानूनों के बारे में घर-घर जाकर बताएगी। कहा कि अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिए जाने का हम सभी कार्यकर्ता निंदा करते हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे की मांग की। 

किसानों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला

Lakhimpur Kheri Violence akhilesh yadav samajwady party angry leaders and workers protest in varanasi urban and rural areas
मौन जुलूस - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर की घटना के विरोध में  मिर्जामुराद  क्षेत्र के आदर्श ग्राम नागेपुर में सोमवार को किसान व लोक समिति कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला।  लखीमपुर खीरी में मारे गए निर्दोष किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दिहाड़ी मजदूर, किसान व लोक समिति के कार्यकर्ता गांव के नंदघर के सामने इकठ्ठा हुए। किसानों के समर्थन में तथा उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब वोट के लिए हिंसा पर उतारू हो गई है। मामले में सरकार से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed