फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   lahartara to chandpur road jam very badly today

पुलिस की मौजूदगी के बीच भी जाम रहा लहरतारा से चांदपुर का इलाका

Fri, 28 Jul 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Jul 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
lahartara to chandpur road jam very badly today
भदऊ डाट पुल के नीचे मालवाहक का गुल्ला टूटा तो कज्जाकपुरा तक लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
लहरतारा और चांदपुर चौराहा पर गुरुवार की शाम भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा लेकिन डेढ़ घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। इसी तरह भदऊ डॉट पुल के नीचे दोपहर में एक मालवाहक का गुल्ला टूट गया तो कज्जाकपुरा तक राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली बसों में मौजूद बच्चों, एंबुलेंस सवार मरीजों सहित राहगीरों को खासी परेशानियां हुई लेकिन उनकी व्यथा सुनने के लिए पुलिस नहीं दिखी।
शहर की खस्ताहाल सड़कों, खुदाई और जलभराव के कारण रोजाना अलग-अलग इलाकों में जाम लगना आम बात है।

मगर, पुलिस की मौजूदगी के बीच भी लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा के बीच डेढ़ घंटे तक जाम लगना राहगीरों और इलाकाई लोगों को खल गया।

एसपी ट्रैफिक और मंडुवाडीह थानाध्यक्ष को जानकारी मिली तो डांट फटकार के बाद लहरतारा और चांदपुर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और किसी तरह से जाम खुला।
विज्ञापन


इसी तरह मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, लंका चौराहा, कमच्छा, सिगरा, कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल तक, लहुराबीर, नई सड़क, गौदालिया से मैदागिन, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाकाें में भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा और राहगीर परेशान होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed