फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lady constable rape accused constable arrested

यूपी: खाकी फिर शर्मसार, महिला कांस्टेबल से सिपाही ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 23 Aug 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Aug 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Lady constable rape accused constable arrested
राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक के पास से पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला एक वाकया यूपी के सोनभद्र जिले में सामने आया है। पुलिस का वैसे तो जिम्मा आम जनता की सुरक्षा का रहता है मगर पुलिस ही जब अपराधी की भूमिका में आ जाए तो आम जनता की क्या सुरक्षा होगी सहज कल्पना की जा सकती है। खाकी को दागदार करने वाले ने महिला पुलिस कर्मी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। मामला सोनभद्र जिले का है जहां करमा थाने में तैनात कांस्टेबल ने महिला आरक्षी से दुष्कर्म कर डाला। मंगलवार को महिला कांस्टेबल  ने मुकदमा दर्ज कराया और बुधवार को आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। विवेचक ने दुष्कर्म से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का जायजा लिया। दो दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली में महिला थाने में तैनात महिला सिपाही की तहरीर पर करमा थाने में सिपाही राधेश्याम के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस मुकदमा  हुआ।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि ओझाई कराने का झांसा देकर सिपाही उसे वाराणसी अपने एक रिश्तेदार के यहां 12 अगस्त को ले गया। वहां से लौटते वक्त सिपाही उसे करमा थाने में अपने सरकारी आवास पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और 85 हजार रुपए  छीन लिया। इसके बाद सिपाही ने घटना की सूचना किसी को देने पर उसकी अश्लील फोटो, वीडियो व्हाटसएप, फेसबुक पर डालने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पीड़िता ने एसपी को सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। एसपी ने आरोपी को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। इस संबंध में सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया दोपहर करीब 12 बजे बढ़ौली चौक के समीप आरोपी सिपाही कहीं भागने में फिराक में था, लेकिन विवेचक सुरेश कुमार मिश्रा ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ के दौरान सिपाही ने बताया कि उसे साजिश के तहत फंसाया गया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed