फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Laddu Gopal left in the auto, Hardoi's family left the train and wandered from street to street

ऑटो में छूट गए लड्डू गोपाल: ट्रेन छोड़ वाराणसी में गली-गली भटका हरदोई का परिवार, थाने पहुंचे मगर मिली निराशा

Wed, 14 Jun 2023 02:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Jun 2023 02:10 PM IST
सार

हरदोई का एक परिवार अपने अराध्य लड्डू गोपाल के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आया। घूमने-फिरने के दौरान लड्डू गोपाल एक ऑटो में छूट गए। खोजबीन के बाद भी लड्डू गोपाल नहीं मिले तो पूरा परिवार रोते-बिलखते बनारस की गलियों में भटकता रहा। 

विज्ञापन
Laddu Gopal left in the auto, Hardoi's family left the train and wandered from street to street
हरदोई से काशी आया परिवार लड्डू गोपाल की तलाश में भटक रहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई से काशी घूमने आए परिवार से आराध्य लड्डू गोपाल से बिछड़ गए। खोजबीन के बाद भी लड्डू गोपाल नहीं मिले तो पूरा परिवार रोते-बिलखते बनारस की गलियों में भटकता रहा। आखिर में थक हारकर थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। जी-20 सम्मेलन का हवाला देकर उनके प्रार्थना पत्र को रख लिया गया। गुहार नजर अंदाज कर दी गई।

विज्ञापन


हरदोई के सीतापुर रोड निवासी विवेक मिश्र नौ जून को अपने परिवार और लड्डू गोपाल के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आए थे। लक्सा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। दर्शन-पूजन और काशी भ्रमण के बाद 12 जून की सुबह उनकी वापसी थी।
विज्ञापन


विवेक के मुताबिक, सुबह साढ़े छह बजे गिरजाघर चौराहे से कैंट स्टेशन जाने के लिए ऑटो किया। परिवार के कुछ सदस्य सामान लेकर ऑटो में बैठ गए। लेकिन, किराये पर बात नहीं बनी तो उन्होंने उस ऑटो को छोड़कर दूसरा ऑटो ले लिया। कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद परिवार के सदस्य ट्रेन में बैठे तो पता चला कि लड्डू गोपाल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी में भविष्य की सियासत का केंद्र बना बनारस, बेटे की शादी के बहाने ओपी राजभर ने दिखाई ताकत

विवेक ने बताया कि उनकी भतीजी वैभवी लड्डू गोपाल की टोकरी ली हुई थी। जब उससे पूछा गया तब उसे याद आया कि लड्डू गोपाल तो पहले वाले ऑटो में ही छूट गए हैं। इसके बाद विवेक ट्रेन छोड़ अपनी बहन के साथ गिरजाघर चौराहे पहुंचे। काफी खोजबीन की, लेकिन उनके अराध्य की मूर्ति नहीं मिली।

थक हार पर वो लक्सा थाने पहुंचे और लड्डू गोपाल को ढूंढने की गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने ये कहकर उन्हें लौटा दिया कि फोर्स नहीं है। सभी की ड्यूटी जी-20 सम्मेलन में लगी है। ऐसे में सीसी कैमरे से खोजबीन करा पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed