फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Labourer crossing the road died after being hit by a vehicle

Varanasi News: सड़क पार कर रहे मजदूर की वाहन की चपेट में आने से मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Labourer crossing the road died after being hit by a vehicle
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव में सड़क पार करते समय बुधवार रात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहड़ा गांव निवासी राजू बिंद (32) सर्विस रोड से गांव की तरफ सड़क पार कर जा रहा था। औराई की ओर से आ रहे चारपहिया वाहन ने धक्का मार दिया। पुलिस ने राजू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी आरती देवी ने पुलिस को बताया कि राजू मजदूरी करते थे। दो बच्चे हैं, कैसे गुजारा होगा। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed