{"_id":"5c41acb7bdec22734123faec","slug":"labour-killed-in-road-accident-in-ram-nagar-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'रोटी' के लिए घर से निकले मजदूर का मौत ने रोका रास्ता, चार अन्य साथियों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रोटी' के लिए घर से निकले मजदूर का मौत ने रोका रास्ता, चार अन्य साथियों की बची जान
Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि उसके चार साथियों की जान बाल बाल बची। सूचना पाकर रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सभी बिहार के जिला गोपालगंज थाना वरौली के गांव मुगल विरैंचा के रहने वाले थे। ये सभी रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करते थे। हाल ही में सभी छुट्टी पर घर गए थे। शुक्रवार सुबह सभी ट्रेन से पीडीडीयू नगर पहुंचे।
बिहार के गोपालगंज जिला के वरौली थाना के मुगल विरैंचा गांव का रहने वाला जितेंद्र भगत (35) रामनगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करता था। बीते दिनों वह छुट्टी लेकर अपने घर गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह बिहार के ही चंदन, विपिन, सोनू और कृष्ण महतो के साथ ट्रेन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद स्टेशन से आटो रिजर्व कर सभी रामनगर जा रहे थे। ऑटो जैसे ही कोदोपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पड़ाव की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से ऑटो में आगे बैठा जितेंद्र सड़क के बीच गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक जितेंद्र के सिर को रौंदते हुए तेजी से निकल गया। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।