फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   labour dies due to current while making tent for reception of wedding

वाराणसी: टेंट लगाते समय करंट से मजदूर की मौत, दो झुलसे, बहूभोज की तैयारी के समय हादसा

Sat, 29 May 2021 12:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 May 2021 12:33 AM IST
सार

वाराणसी के सथवां गांव में बहूभोज समारोह के दौरान शुक्रवार को टेंट लगाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर झुलस गए।

विज्ञापन
labour dies due to current while making tent for reception of wedding
जिगर उर्फ नत्थू (17) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सथवां गांव में बहूभोज समारोह के दौरान शुक्रवार को टेंट लगाते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो मजदूर झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर टेंट व्यवसायी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन


थाना अंतर्गत सथवां निवासी कल्लू राजभर के बेटे अवि राजभर की बृहस्पतिवार को मत चौधरी स्थित बरात गई थी। बारात वापसी के बाद शुक्रवार को बहूभोज की तैयारी चल रही थी। तीन टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप विद्युत तार की चपेट में आने से तीन मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन


जिसमें से गंभीर झुलसे जिगर उर्फ नत्थू (17) निवासी उदयपुर थाना चोलापुर की हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, वही दो मजदूर रिंकू को विजय निवासी उदयपुर थाना चोलापुर को पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मृतक के पिता नागेंद्र के तहरीर पर टेंट व्यवसाई सौरभ और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed