फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Labour Department Employees Union said orders issued in interest of employees should be implemented soon

Varanasi News: श्रम विभाग कर्मचारी संघ ने कहा- कर्मचारियों के हित में दिए गए आदेश का जल्द हो पालन

Sun, 14 Dec 2025 04:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 14 Dec 2025 04:38 PM IST
सार

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय के कर्मचारियों के हित में दिए गए आदेश का पालन शासन और मुख्यालय स्तर से जल्द से जल्द होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी संघ पुनः उच्च न्यायालय की शरण लेगा।

विज्ञापन
Labour Department Employees Union said orders issued in interest of employees should be implemented soon
बैठक के दाैरान विभिन्न मसलों पर हुई चर्चा। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रम विभाग कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को बरेली स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय के परिसर में हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों ने विभाग से जुड़े अहम मुद्दों पर विमर्श किया। 

विज्ञापन


विशेष अतिथि के रूप में श्रम विभाग मुख्यालय कानपुर के कर्मचारियों की यूनियन यूपी लेबर डिपार्टमेंट मिनिस्ट्रीरियल इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद्र सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यकारिणी बैठक में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के अनुपालन को लेकर प्रमुख रूप से चर्चा की गई। इसमें प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के पदों से श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पदों पर पदोन्नति किए जाने के मुद्दे पर विमर्श हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विचार-विमर्श

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रम सेवा नियमावली-1992 में संशोधन पर भी चर्चा हुई। संघ ने मांग की कि भर्ती प्रक्रिया पूर्व प्रस्ताव के अनुसार 50 प्रतिशत पदोन्नति और 50 प्रतिशत सीधी भर्ती के आधार पर कराई जाए। इस संबंध में शासन और मुख्यालय स्तर पर आवश्यक कार्यवाही कराने के लिए संघ द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

प्रदेश महामंत्री अंजनी कुमार राय और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्र ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े सभी मुद्दों पर संघ एकजुट होकर संघर्ष करेगा। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्र ने की।

 इस दौरान प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल सागर, उपाध्यक्ष सैयद फैसल हुसैन, महामंत्री अंजनी कुमार राय, संरक्षक रमाकांत कनौजिया समेत वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, बरेली और प्रयागराज क्षेत्रों के अध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed