मजदूरों का अपने घर लौटने का सिलसिला जारी, आज फिर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद पूर्वांचल के लोग काफी संख्या में देश के कई राज्यों में फंसे हैं। इन लोगों को घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दो दिनों में अब तक करीब 2500 श्रमिकों को पीडीडीयू जंक्शन पर उतारकर चंदौली सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में भेजा जा चुका है।
इस क्रम में रविवार को पीडीडीयू जंक्श्न पर गुजरात से 1200 लोगों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन साढ़े 11 बजे तक पहुंचने की संभावना है। सबको सुरक्षित तरीके से पहुंचाया जा सके इसके लिए जिला प्रशासन के साथ रेलवे प्रशासन सतर्क है।
इससे पहले शुक्रवार की शाम और शनिवार की दोपहर बाद पीडीडीयू जंक्शन पर सूरत से श्रमिकों को लेकर ट्रेन पहुंची थी। आज एक ट्रेन फिर पहुंच रही है। सोमवार को भी एक ट्रेन के पहुंचने की संभावना है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चंदौली सहित पूर्वांचल के भदोही, वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र के लोग पहुंच रहे है।
वहां से ट्रेन आने के बाद स्टेशन पर अव्यवस्था न हो इसके लिए जिला और रेल प्रशासन के अफसरों ने निरीक्षण किया और लोगों को सकुशल पहुंचाने के लिए चर्चा की। वहां से बस द्वारा लोगों को संबंधित जिलों में भेजने की तैयारी है। इसके लिए रोडवेज की बसों को लगाया गया है।