{"_id":"60abd3fafff3ce7d3a7dab89","slug":"kv-bhu-students-campaign-amid-coronavirus-crisis-increasing-awareness-through-digital-poster","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में केवी बीएचयू के छात्रों की मुहिम, डिजिटल पोस्टर के जरिये बढ़ा रहे जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में केवी बीएचयू के छात्रों की मुहिम, डिजिटल पोस्टर के जरिये बढ़ा रहे जागरूकता
Mon, 24 May 2021 09:57 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 24 May 2021 09:57 PM IST
सार
केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्र ऑनलाइन समर कैंप में कोरोना काल को देखते हुए एक मुहिम शुरू की है। छात्रों ने कोरोना से जुड़े संदेशों युक्त 30 मास्क की फोटो को ऑनलाइन मिलाते हुए डिजिटल पोस्टर तैयार किए हैं।
विज्ञापन
डिजिटल पोस्टर के जरिये बढ़ा रहे जागरूकता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्र कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूकता के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद देते हुए मास्क है जरूरी मुहिम चला रहे हैं। छात्रों ने कोरोना से जुड़े संदेशों युक्त 30 मास्क की फोटो को ऑनलाइन मिलाते हुए डिजिटल पोस्टर तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि बच्चे लंबे समय से घर में है, ऐसे में कोरोना का खौफ उनके मन पर नकारात्मक असर डाल रहा है। ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग बच्चों को व्यस्त रखने में सहायक है। इस मुहिम में केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक कौशलेश कुमार ने बच्चों की काफी मदद की है।
विज्ञापन
कौशलेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन समर कैंप में बच्चों को चित्रकला के नए आयामों को सिखाया जा रहा है। जिसमें क्ले मॉडलिंग, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, मेहंदी, फेस पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, डूडल वर्क, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, रंगोली, कठपुतली डिजाइन एवं वेस्ट मटेरियल द्वारा वर्क तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन