फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kuwait fire tragedy Business dream of Praveen madhav singh in varanasi remained unfulfilled funeral at Manikar

कुवैत अग्निकांड: काशी में बिजनेस का सपना रह गया अधूरा, प्रवीण पंचतत्व में विलीन; मणिकर्णिका घाट पर अंत्येष्टि

Sun, 16 Jun 2024 12:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:13 AM IST
सार

Varanasi News: कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले छतरीपुर शिवपुर निवासी प्रवीण माधव सिंह का शव वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह तड़के इंडिगो एयरलाइंस के विमान से पहुंचा था।

विज्ञापन
Kuwait fire tragedy Business dream of Praveen madhav singh in varanasi remained unfulfilled funeral at Manikar
प्रवीण माधव सिंह का गमगीन परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुवैत से आकर बनारस में अपना बिजनेस शुरू करने का प्रवीण माधव सिंह (37) का सपना पूरा नहीं हो सका। कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले छतरीपुर क्षेत्र की मां गायत्री धाम कॉलोनी निवासी प्रवीण का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह एयरपोर्ट पहुंचा। मणिकर्णिका घाट पर प्रवीण की अंत्येष्टि की गई, जहां मुखाग्नि उनके छोटे भाई अमन अनुराग सिंह ने दी।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के गहमर थाना के करहियां गांव के मूल निवासी प्रवीण कुवैत की एक कंपनी में सेल्स कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार प्रवीण की तैयारी थी कि आगामी दिसंबर महीने से वह बनारस में ही रहेंगे और यहीं अपना बिजनेस शुरू करेंगे। 
विज्ञापन


उससे पहले ही गत बुधवार को कुवैत में छह मंजिला इमारत में लगी आग की जद में वह आ गए और उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह 6:20 बजे प्रवीण का पार्थिव शरीर बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। पार्थिव शरीर को लेने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा, तहसीलदार पिंडरा विकास पांडेय और सीआईएसएफ के अफसर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट से एंबुलेंस से प्रवीण का पार्थिव शरीर उनके घर पर 7:10 बजे पहुंचा। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रवीण का पार्थिव शरीर लेकर अंत्येष्टि के लिए परिजन मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना हो गए। अंत्येष्टि के बाद प्रवीण के परिजन अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।

मां-पत्नी रो-रोकर बेहाल, बड़ी बेटी को पता नहीं

Kuwait fire tragedy Business dream of Praveen madhav singh in varanasi remained unfulfilled funeral at Manikar
पार्थिव शरीर लेने को यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

प्रवीण की मौत की सूचना मिलने के बाद से उनकी पत्नी रूपा और मां मंजू सिंह की हालत बेसुधों जैसी है। प्रवीण की नौ वर्ष की बड़ी बेटी मनीषा और 10 माह की छोटी बेटी जान्हवी है। 

मनीषा को उसके पिता की मौत के बारे में पता नहीं है। वह घर आने-जाने वाले लोगों से यही पूछते दिखी कि मम्मी, दादी और बुआ रो क्यों रही हैं। उधर, प्रवीण के पिता जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बुढ़ापे में अब यही देखना बाकी रख गया था। फिर, उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि अब प्रवीण की बच्चियां और बहू मेरी जिम्मेदारी हैं। पूरे परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ना है।



10 साल से कुवैत में काम कर रहे थे प्रवीण
प्रवीण को उनके बड़े पिता कुवैत तकरीबन 10 वर्ष पहले कुवैत लेकर गए थे। प्रवीण दो माह पहले अपने बड़े पिता के साथ वाराणसी आए थे और अपने पैतृक गांव भी गए थे। मंगलवार की रात प्रवीण ने आखिरी बार पत्नी रूपा और बड़ी बेटी मनीषा से बात की थी। गत बुधवार की दोपहर प्रवीण के परिजनों को कुवैत में बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी हुई थी। रात में पुष्टि हुई कि बिल्डिंग में लगी आग की जद में आने से प्रवीण की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed