{"_id":"579d0cdc4f1c1b704721eb3c","slug":"krsdha-plant-commissioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू हुआ करसड़ा प्लांट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू हुआ करसड़ा प्लांट
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
karsana kuda plant in varanasi
महीनों की लंबी मशक्कत के बाद करसड़ा स्थित कूड़ा प्लांट एनटीपीसी की देखरेख में आखिरकार शनिवार से चालू हो गया। पहले दिन ट्रायल के तौर पर करीब 24 टन कूड़े का निस्तारण हुआ। टेक्नीशियन न होने से मशीनों को चलाने में कई दिक्कतें सामने आईं। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि टेक्नीशियन के लिए एनटीपीसी ने टेंडर किया है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर प्लांट को चलाया जा रहा है जब तक टेक्नीशियन के लिए टेंडर फाइनल नहीं हो जाता तब तक एनटीपीसी इसके संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।
पक्के महाल में कूड़ा उठान की जिम्मेदारी संभाल रही निजी कंपनी आईएलएफएस ने चार कांपैक्टर कूड़ा करसड़ा प्लांट पर भेजा था। सुबह जेसीबी से कूड़े को मशीन में डाला गया और प्लांट चालू कर दिया गया। टेक्नीशियन न होने से कई बार मशीन में कूड़ा फंस गया। इसके चलते खासी दिक्कतें हुईं और लगभग 24 टन कूड़ा निस्तारण में पांच घंटे लग गए। जबकि, प्लांट की क्षमता छह सौ मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की है।
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रायल के दौरान प्लांट पर रोजाना लोड बढ़ाया जाएगा। टेक्नीशियन के लिए एनटीपीसी की ओर से आमंत्रित निविदा के तहत निजी कंपनी आईएलएफएस ने टेंडर डाला है। आईएलएफएस के अधिकारी भी प्लांट का जायजा लेने पहुंचे थे। इसके अलावा, एनटीपीसी और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।