फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Krishnanand Rai Murder Case victim upset after CBI verdict

कृष्णानंद राय हत्याकांड : फैसले के बाद टूट गई परिजनों की आस, बोले- भाजपा सरकार पर था पूरा भरोसा

Fri, 05 Jul 2019 05:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 05 Jul 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Krishnanand Rai Murder Case victim upset after CBI verdict
भाजपा नेता कृष्णानंद राय - फोटो : amar ujala

बहुचर्चित विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी करने के फैसले ने जहां लोगों को चौंका दिया। वहीं, विधायक के परिवार समेत अन्य मृतकों के परिजनों में इस फैसले से निराशा व्याप्त है। उनके मन से आरोपियों को सजा मिलने की आस टूट गई है।

विज्ञापन


साढ़े 13 साल पहले मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय 29 नवंबर 2005 को अपने छह साथियों के साथ क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने बोलेरो से मऊ की तरफ जा रहे थे। इसी बीच दिन में करीब तीन बजे भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनिया चट्टी पर बदमाशों ने उनके वाहन को घेर लिया था और स्वचालित हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं।
विज्ञापन


इस गोलीबारी में विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतकों के शरीर से कुल 67 गोलियां बरामद हुई थीं। इस वारदात से पूरा पूर्वांचल दहल उठा था। वारदात के बाद मृतकों के परिजनों की आंखों से आक्रोश के साथ अपनों के जाने का दर्द भी आंसू बनकर सालों बहते रहे। लोगों को उम्मीद थी कि कभी तो न्याय मिलेगा। लेकिन अब उनकी उम्मीदें टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद सभी मर्माहत हैं। वारदात के वक्त आक्रोशित लोगों ने पुलिस बूथ, रेलवे फाटक, डाकखाना सहित कई दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया था। मृतक के परिजनों की सहित तमाम लोगों की सिर्फ यही पुकार थी कि वारदात के अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मृतकों के परिजनों सहित समर्थकों ने न्याय की उम्मीद लगाते हुए फैसला आने का इंतजार करने लगे थे। इसी क्रम में करीब साढ़े 13 वर्ष बाद बुधवार को सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इस मामले में सभी आरोपियों को हरी झंडी दे दी, जिससे आरोपियों को सजा मिलने की उम्मीद लगाए मृतकों के परिजनों की आस टूट गई। 

फैसले की लोगों में होती रही चर्चा

Krishnanand Rai Murder Case victim upset after CBI verdict
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या की वारदात पूरे देश में फैल गई थी। उस समय गीने-चुने न्यूज चैनल थे, जिनके लिए यह खबर ब्रेकिंग न्यूज बन गई थी। कई दिनों तक सिर्फ इसी वारदात की खबर प्रकाशित होती रही। उस समय प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

2 दिसंबर 2005 को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लखनऊ से न्याय यात्रा लेकर मृत विधायक के गांव गोड़उर के लिए रवाना हुए थे। जबकि छह दिसंबर को लालकृष्ण आडवाणी और केशरीनाथ त्रिपाठी मृत विधायक के गोड़उर गांव में पहुंचकर संवेदना जाहिर की थी। इतना ही नहीं, 11 दिसंबर को मृत विधायक कृष्णानंद राय के त्रयोदशाह में कलराज मिश्रा, राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, मुरली मनोहर जोशी तथा योगी आदित्यनाथ शामिल हुए थे।

15 दिसंबर को राजनाथ सिंह की न्याय यात्रा जिले में पहुंची थी। इस मामले की खुद पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा मॉनीटरिंग कर रहे थे। सभी दिग्गजों ने मृतकों के परिजनों को यह भरोसा दिलाया था कि लड़ाई लड़ते हुए न्याय दिलाया जाएगा। आरोपियों को हर हाल में सजा मिलेगी।

इससे परिजनों का सीना भी चौड़ा हो गया था और वह कोर्ट के फैसला का इंतजार करते रहे, लेकिन करीब साढ़े 13 वर्ष बाद आए फैसले में सभी आरोपियों को कोर्ट द्वारा क्लिन चिट दिए जाने से आरोपियों को सजा मिलने की आस लगाए परिजनों की आस टूट गई। वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। कोर्ट के इस फैसले शायद भाजपा का दिग्गजों को भी निराशा हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed