{"_id":"58a865574f1c1bac12d84637","slug":"krishna-patel-will-contest-as-independents-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्दल प्रत्याशी के रूप से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्दल प्रत्याशी के रूप से चुनाव लड़ेंगी कृष्णा पटेल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 18 Feb 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा पटेल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भले ही पार्टी के बैनर पर पर्चा भरा हो लेकिन उन्हें निर्दल प्रत्याशी के रूप से चुनाव लड़ना होगा। अपना दल में अध्यक्ष पद पर विवाद के चलते निर्वाचन विभाग ने यह निर्णय लिया है।
कृष्णा पटेल और उनकी बेटी केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल खुद को अपना दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताती हैं। इसको लेकर विवाद अदालत में चल रहा है। इसी दौरान अनुप्रिया ने चुनाव आयोग में अपना दल (सोनेलाल) के नाम से नई पार्टी का पंजीयन करा लिया और कप प्लेट को बतौर चुनाव निशान ले लिया।
वह इस पार्टी की संयोजक और जवाहर पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अपना दल और अपना दल (एस) के नाम से चुनाव आयोग में दो पार्टियां पंजीकृत हैं। विवाद की वजह से अपना दल के आयोग में पंजीकृत होने के बाद भी कृष्णा पटेल को निर्दल चुनाव लड़ना होगा।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि इस दल से वाराणसी जिले की विधानसभा सीटों पर नामांकन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 20 फरवरी को निर्दल के रूप में चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
बता दें कि अपना दल प्रदेश की 200 सीटों पर बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार पार्टी, पीस पार्टी के डॉ. अयूब और निषाद पार्टी के डॉ. संजय निषाद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है।
बनारस में रोहनिया सीट से कृष्णा पटेल, उत्तरी से सुजीत सिंह टीका, सेवापुरी से विभूति नारायण, अजगरा से सौरभ कन्नौजिया और पिंडरा से तसव्वुर अली चुनाव में हैं।