फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kripanidhi Gautam and Manya Bairagi of the Faculty of Arts were the fastest in the 50-meter race.

Varanasi News: 50 मीटर दौड़ में कला संकाय की कृपानिधि गौतम और मान्या बैरागी सबसे तेज दौड़ीं

Wed, 11 Mar 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kripanidhi Gautam and Manya Bairagi of the Faculty of Arts were the fastest in the 50-meter race.
बीएचयू के एम्फी थियेटर मैदान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय महिला खेल प्रत - फोटो : credit
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित खेल उत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ। 50 मीटर दौड़ में प्रथम दोनों पुरस्कार कला संकाय की कृपानिधि कुमारी गौतम और मान्या बैरागी ने जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बैडमिंटन, स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी, होलिस्टिक वेलनेस कैंप का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह से पूर्व प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार किया। इसके बाद ज़ुम्बा, म्यूजिकल चेयर और वेलनेस कैंप लगा। बैडमिंटन सिंगल्स टीचिंग वर्ग में एकल में आर्य महिला पीजी कॉलेज की डॉ. रितिका सिंह ने चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) की डॉ. श्रुति त्रिवेदी को सीधे सेट में 11-5, 11-9 से हरा दिया। तीसरा स्थान भी आईएमएस डेंटल की डॉ. सरिता परिहा ने जीता। नॉन टीचींग वर्ग में रसायन विभाग की अर्चना तिवारी ने सरोजिनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल की अंजना परिहार को सीधे सेट में हरा दिया। स्लो साइकिल रेस में सामाजिक विज्ञान संकाय की दीक्षा यादव ने पहला वाणिज्य संकाय की अमोलिका गुप्ता ने दूसरा और सामाजिक विज्ञान संकाय की आकृति कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ (छात्रा) में पहला और दूसरा स्थान कला संकाय की कृपानिधि कुमारी गौतम और मान्या बैरागी ने हासिल किया जबकि तीसरा स्थान आर्य महिला पीजी कॉलेज की प्रतिभा सिंह राणा ने जीता। रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रो. अर्चना सिंह के नेतृत्व वाली एमएमवी की टीम ने जीतीं। बैडमिंटन सिंगल्स टीचिंग वर्ग में एकल में आर्य महिला पीजी कॉलेज की डॉ. रितिका सिंह ने चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) की डॉ. श्रुति त्रिवेदी को सीधे सेट में 11-5, 11-9 से हरा दिया। तीसरा स्थान भी आईएमएस डेंटल की डॉ. सरिता परिहा ने जीता।
विज्ञापन

नॉन टीचींग वर्ग में रसायन विभाग की अर्चना तिवारी ने सरोजिनी नायडू गर्ल्स हॉस्टल की अंजना परिहार को सीधे सेट में हरा दिया। 50 मीटर दौड़ (छात्रा) में पहला और दूसरा स्थान कला संकाय की कृपानिधि कुमारी गौतम और मान्या बैरागी ने हासिल किया। रस्साकशी में प्रो. अर्चना सिंह के नेतृत्व वाली एमएमवी की टीम जीती। प्रतियोगिता में बीएचयू और इससे संबंधित कॉलेज के करीब तीन सौ छात्राओं और स्टाफ ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुल सचिव प्रो. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रो रीता सिंह ने प्रतिभागियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया। अतिथियों का स्वगात विवि क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा ने किया। मौके पर प्रो. पारुल शर्मा, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. प्रियंका यादव डॉ रॉबिन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed