फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kotedar

एक कोटेदार से किया दुर्व्यवहार, दूसरे को पीटा

Mon, 20 Apr 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
kotedar
वाराणसी। कोटेदारों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि के सुरक्षा की गारंटी नहीं मिली तो वे अगले महीने से राशन नहीं उठाएंगे। रविवार को पुलिस ने गिलट बाजार में एक कोटेदार की पिटाई की। खारी कुआं में दुर्व्यहार किया।
विज्ञापन

कोटेदारों का कहना है कि जिला प्रशासन से शाम 6 बजे तक राशन वितरण का निर्देश दिया गया है जबकि पुलिस 10 बजे के बाद वितरण नहीं करने दे रही है। रविवार को गिलट बाजार में बांसफाटक निवासी संतोष सोनकर की पुलिस ने पिटाई कर दी। जिससे उनके बाएं हाथ और हथेली में चोट आई है। वही खारी कुआं में कोटेदार शंकरलाल के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि आए दिन पास दिखाने पर भी पुलिस नहीं मान रही है। पिटाई की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को एडीएम आपूर्ति नलिनी कांत सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगे। कोटेदारों की सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलने पर मंगलवार से वितरण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed