फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   know about security managment about PM modi varanasi visit

आज वाराणसी आ रहे पीएम मोदी, 15 एसपी संग इतने हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की कमान

Mon, 12 Nov 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 12 Nov 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
know about security managment about PM modi varanasi visit
 12 नवंबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के 6000 से अधिक जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग एडीजी सिक्योरिटी विजय कुमार करेंगे। 15 एसपी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट, वाजिदपुर और रामनगर में एडवांस सिक्योरिटी लायजनिंग (एएसएल) बैठक कर पीएम मोदी की सुरक्षा और मंच से लेकर सभास्थल व कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। साथ ही, वाजिदपुर और रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल को प्रत्यक्ष निगरानी में ले लिया।
विज्ञापन


एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए। मगर, इसकी आड़ में किसी के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत भी सामने ना आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स का ध्यान वीवीआईपी पर नहीं बल्कि आमजन की गतिविधि पर हो। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में 15 पुलिस अधीक्षक, 20 एडिशनल एसपी, 42 डीएसपी, 16 थानाध्यक्ष, 525 एसआई, 610 हेड कांस्टेबल, 2225 कांस्टेबल, 48 महिला एसआई, 180 महिला कांस्टेबल, 250 होमगार्ड, छह कंपनी पीएसी, सात कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही छह ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 10 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 42 हेड कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस, 280 कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस और 300 होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेंगे।

रविवार को वाजिदपुर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स की ब्रीफिंग होगी। इसके बाद पीएम मोदी की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल और सेना के तीन हेलीकॉप्टर का बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर व रामनगर में टच एंड गो का रिहर्सल होगा। शाम के समय फोर्स की डी-ब्रीफिंग होगी। एसपीजी के घेरे में रहने वाले पीएम मोदी की सुरक्षा में एनएसजी के कमांडो, एटीएस के कमांडो और केंद्रीय खुफि या इकाइयों के 25 से ज्यादा अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट, बम निरोधक दस्ता, एलआईयू और डॉग स्क्वॉड के साथ दमकल के वाहन वाजिदपुर और रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवान एलर्ट मोड में रहेंगे। वाजिदपुर और रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल के समीप वॉच रूफ  टॉप फोर्स तैनात की गई है। दोनों कार्यक्रम स्थल सीसी कैमरे की निगरानी में रहेंगे।

 

पुलिस-प्रशासन सशंकित, विरोध-प्रदर्शन कर सकने वाले लोग सूचीबद्ध

वाजिदपुर स्थित पीएम मोदी का जनसभा स्थल पर किसी तरह के विरोध-प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम वाजिदपुर में घंटों डेरा डाले रही। पूछताछ में विरोध-प्रदर्शन कर सकने वाले जिन लोगों की जानकारियां मिली उन्हें सूचीबद्ध किया गया। हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से कोई निर्देश नहीं जारी किए गए हैं लेकिन वाजिदपुर स्थित सभास्थल में आने वाले लोग यदि काले कपड़े पहने रहेंगे तो पूर्व की भांति इस बार भी उनको प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा
 

खुफिया इकाइयों ने डाला डेरा

 उधर, वाजिदपुर और रामनगर स्थित कार्यक्रम स्थल के समीप खुफिया इकाइयों के सौ से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों ने डेरा डाल दिया है। दोनों कार्यक्रम स्थल के आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में रहने वालों का ब्यौरा खुफि या इकाइयों ने स्थानीय पुलिस की मदद से जुटाया है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर वाजिदपुर और रामनगर तक अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, वाहन स्टैंड, होटल, गेस्ट हाउसए धर्मशाला, लॉज और पेइंग गेस्ट हाउस के अलावा भीड़भाड़ वाले सभी स्थानों पर औचक तलाशी अभियान चला कर संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की धरपकड़ करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed