{"_id":"e1eda7274b6c2b0e1f639573e2d5f739","slug":"knockout-drunk-pregnant-wife-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में गर्भवती पत्नी को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में गर्भवती पत्नी को पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 21 Sep 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के परमानंदपुर (दूधइया पोखरी) में शनिवार की रात शराब के नशे में धुत सनवर ने अपनी पत्नी सलमी (32) को पीट-पीट कर मार डाला। सलमी को आठ माह का गर्भ था। वह कूड़ा बीनकर परिवार का खर्च चलाती थी। गर्भवती होने की वजह से वह महीने भर से काम पर नहीं जा रही थी। शराब के लिए रुपये नहीं देने पर सनवर अक्सर उससे मारपीट करता था। शनिवार की रात भी दंपती के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी सनवर को हिरासत में ले लिया है। उसका कहना है कि पत्नी की मौत करंट लगने से हुई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
परमानंदपुर निवासी सनवर के परिवार में पत्नी सलमी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। घर का खर्चा सलमी कूड़ा बीनकर चलाती थी। गर्भवती होने के कारण महीने भर से वह काम पर नहीं जा पा रही थी। इसे लेकर उसका आए दिन सनवर से विवाद होता था। सनवर शराब के पैसों के लिए उसे इन हालात में भी काम पर जाने के लिए दबाव बनाता था। तीन दिन पूर्व भी सनवर ने सलमी की पिटाई की थी। सलमी के पैर में गंभीर चोट आई थी। शनिवार की रात करीब नौ बजे सनवर शराब पीकर घर पहुंचा। पत्नी के काम पर न जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सनवर ने सलमी की पिटाई शुरू कर दी। फिर ईंट से प्रहार कर दिया। वह जान बचाने के लिए चिल्लाती रही लेकिन कोई नहीं आया। सलमी की हत्या करने के बाद सनवर ने उसका शव बिस्तर पर रखकर उसे चादर से ढंक दिया।
सलमी के मायकेवाले भी परमानंदपुर में ही उसके घर से करीब पचास मीटर की दूरी पर रहते हैं। सुबह सलमी के पिता तुल्ला उसके घर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सलमी सोई हुई है। उन्होंने चादर हटाया तो वह मृत पड़ी थी। उन्होंने ईंट से कूंच कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद सनवर वहां से भाग निकला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ शिवपुर विजय चौरसिया पहुंचे। उन्होंने पास के ही एक घर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी सनवर का कहना है कि उसने पत्नी को मारापीटा नहीं बल्कि उसकी मौत करंट लगने के कारण हुई है। एसओ का कहना है कि सलमी का चेहरा काला पड़ गया था लेकिन सिर पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत पता चल पाएगी।