फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kkakarmatta ROB Become Drnger

ककरमत्ता आरओबी के ज्वाइंट हुए जानलेवा

Sat, 03 Jan 2015 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 03 Jan 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
kkakarmatta ROB Become Drnger
वाराणसी। लगभग साढ़े तीन साल पहले आम लोगों के आवागमन के लिए खोले गए ककरमत्ता रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के जोड़ों पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। इसके चलते दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। जोड़ों (ज्वाइंट्स) पर लगे लोहे नुकीले हैं जिससे
विज्ञापन


वाहनों के पंक्चर होने की आशंका बनी रहती है। अति व्यस्त मार्ग होने के बाद भी इस आरओबी के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में भविष्य में इसके और क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


लहरतारा से बीएचयू को जोड़ने वाले ककरमत्ता आरओबी पर औपचारिक रूप से जून 2011 में आवागमन शुरू हुआ था। इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने 12 नवंबर 2011 को किया था। इसके निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये का खर्च हुए थे। निर्माण में गुणवत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


पर ध्यान न देने और रखरखाव के अभाव में आरओबी के बीचोंबीच और दोनों छोर के कुछ जोड़ों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। कहीं-कहीं जोड़ों के आसपास की सड़क भी गड्ढे का रूप ले चुकी है। इससे आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed