{"_id":"6a9e929b42541ac79e0f8dae","slug":"kishan-rai-fulfilled-his-dream-by-winning-national-medal-month-after-his-father-death-in-varanasi-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की याद बनी ताकत: एक महीने पहले हुआ था निधन, बेटे ने नेशनल मेडल जीत पूरा किया सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की याद बनी ताकत: एक महीने पहले हुआ था निधन, बेटे ने नेशनल मेडल जीत पूरा किया सपना
Mon, 07 Sep 2026 04:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:02 PM IST
सार
पिता के निधन के एक महीने बाद बेटे ने नेशनल मेडल जीत कर सपना पूरा किया। सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अंतिम 23 सकेंड में पांच अंक का दांव लगाकर स्वर्ण जीता। इस दौरान काशी के खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते।
विज्ञापन
कुराश प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय कुराश एसोसिएशन की ओर से पंजाब के लुधियाना स्थित गुरुनानक स्टेडियम में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेली गई। संजोई अखाड़े के खिलाड़ी किशन राय ने अंतिम 23 सेकंड में एंबोस लगाकर पांच अंक हासिल किए और स्वर्ण पदक जीत लिया। एक महीने पहले ही किशन के पिता नन्हकू राय का निधन हुआ था। इसके बाद भी उन्होंने जीत हासिल की।
विज्ञापन
इसके अलावा काशी के तीन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण समेत कुल पांच पदक जीते। फाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी ढाई मिनट तक हावी रहे लेकिन अंतिम समय में एंबोस के जरिए पांच अंक हासिल कर मैच जीत लिया। कुराश के कोच अजीत पाल ने बताया कि वाराणसी के तीन खिलाड़ियों ने जबकि एक ने स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
दीक्षा पाल ने 52 किलो में, राजनंदनी राय ने 57 किलो और किशन राय ने 45 किलो में स्वर्ण पदक जीता। किशन कुराश संघ की चार राष्ट्रीय और स्कूली खेलों की दो राष्ट्रीय कुल छह राष्ट्रीय पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में विवेक गौड़ ने 30 किलो ने रजत और अजीत राजभर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अजीत ने बताया संजोई अखाड़े के खिलाड़ी फेडरेशन और स्कूली खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन