फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kisan

तहसील परिसर में किसान सम्मान निधि के फार्म जलते मिले

Tue, 28 Jan 2020 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
kisan
राजातालाब (वाराणसी)। तहसील के मुख्य भवन के पीछे सोमवार को किसान सम्मान निधि के हजारों आवेदन फेंके तथा जलते मिले। सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं और किसानों ने कुछ आवेदन पत्रों को बुझाया। लेकिन तब तक सैकड़ों आवेदन पत्र जल चुके थे। किसानों और अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजातालाब से इसकी लिखित शिकायत की। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह, संतोष कुमार, तनेंद्र प्रताप, विनय पांडेय ने कहा कि आवेदन फीड करने के बजाय जलाए गए हैं।
विज्ञापन

किसान दिनेश सिंह, बृज मोहन सिंह, रामनंदन सिंह, निर्मला देवी, चमेला देवी, सतीश सिंह, कैलाश यादव, संतोष पटेल आदि का कहना था कि तहसील परिसर के एक लिपिक द्वारा किसानों की समस्या का समाधान जानबूझकर नहीं किया जा रहा है। उसी के पास सभी आवेदन जमा होते हैं। इन लोगों ने कहा कि यहां अवैध वसूली चरम पर है। इस बारे में पूछे जाने पर तहसीलदार आर एस यादव ने बताया कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
मामले की जानकारी मिली है। तहसीलदार को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अमृता सिंह, एसडीएम राजातालाब
-----------------
एसडीएम ने पूरे मामले की जानकारी दी है। तहसीलदार की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी
-------------------
इनसेट-----------
20 बार आवेदन फिर भी नहीं मिला पैसा
तहसील राजातालाब में किसान सम्मान निधि के आवेदन को समय से निस्तारित न किए जाने का मामला अधिवक्ताओं और क्षेत्रीय किसानों ने उठाया है। किसानों का आरोप है कि एक बार आवेदन करने पर उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया जाता। जब तहसील पर जाकर इसके बारे में जानकारी मांगी जाती है तो फिर से उन्हें आवेदन जमा करने के लिए कहा जाता है। कई बार आवेदन जमा करने के बावजूद पैसा खाते में नहीं आता है। एक किसान ने बताया कि उन्होंने अब तक 20 बार किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन जमा किया है लेकिन खाते में नहीं आया। आरोप लगाया कि बाबू बिना पैसा लिए आवेदन का निस्तारण नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed