{"_id":"5fd48b0246ed287cb005fe58","slug":"kisan-andolan-sonbhadra-both-toll-plazas-transformed-into-a-cantonment-security-in-public-places-increased","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: सोनभद्र में दोनों टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तब्दील, सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यव्स्था बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: सोनभद्र में दोनों टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तब्दील, सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा व्यव्स्था बढ़ी
Sat, 12 Dec 2020 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन तेज होते देख सोनभद्र जिले की पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों टोल प्लाजा और सार्वजनिक जगहों पर फोर्स तैनात कर दी है। दोनों टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पंजाब-हरियाणा समेत कई जगहों से किसान के जत्थे दिल्ली की ओर कूच करने लगे हैं।
विज्ञापन
इसको देखते जिले के लोढ़ी और गुरमुरा के पास हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी, सभी एसडीएम, एएसपी, सीओ और थाना इंचार्ज अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा-व्यव्स्था का जायजा ले रहे हैं। किसान नेताओं के अलावा सपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं पर नजर रखी जा रही है। लोढ़ी टोल प्लाजा पर फोर्स के साथ सदर एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी डटे हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से बिना अनुमति लिए अगर कोई धरना प्रदर्शन करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई होगी। इसके लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।