फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kidney stone operation of 21 month old child in BHU hospital

पूर्वांचल में पहली बार: बीएचयू अस्पताल में 21 माह के बच्चे के गुर्दे की पथरी का हुआ ऑपरेशन

Sat, 21 May 2022 11:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2022 11:53 AM IST
सार

बीएचयू अस्पताल में 21 माह के बच्चे के गुर्दे की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया।पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू के चिकित्सकों ने इस जटिल ऑपेरशन को सफलतापूर्वक किया है।

विज्ञापन
Kidney stone operation of 21 month old child in BHU hospital
बीएचयू में सर्जरी करते डॉक्टर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की जनता को गुर्दे की जटिल पथरी के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के यूरोलॉजी विभाग में 21 माह के बच्चे के गुर्दे की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया।

विज्ञापन


पूर्वांचल में पहली बार बीएचयू के चिकित्सकों ने इस जटिल ऑपेरशन को सफलतापूर्वक किया है। बच्चा स्वस्थ है और तीसरे दिन घर भेज दिया गया है। यूरोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. यशस्वी सिंह ने बताया कि पूर्वांचल में पहली बार 21 महीने के बच्चे के बाएं गुर्दे में पथरी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया गया है। पथरी का आकार तीन गुणे ढाई सेंटीमीटर था।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया को ट्यूबलेस मिनी परक्यूटेनिया नेफ्रोलिथोटॉमी कहा जाता है। छोटे बच्चों के लिए यह बेहद जटिल ऑपरेशन है। ऑपरेशन का नेतृत्व प्रो. समीर त्रिवेदी ने किया। डॉ. उज्जवल कुमार पाठक, डॉ. यशस्वी सिंह ने सहयोग किया। इस ऑपरेशन के बाद अब विभाग ने 14 माह के दो बच्चों के गुर्दे की पथरी के ऑपरेशन की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed