{"_id":"5c1682bdbdec2255563f62aa","slug":"kidnappers-demand-25-kg-gold-at-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद घर लौटा युवक तो अपहर्ताओं ने की 25 किलो सोने की मांग, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद घर लौटा युवक तो अपहर्ताओं ने की 25 किलो सोने की मांग, दहशत में परिवार
Mon, 17 Dec 2018 12:06 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के बजटा चकिया निवासी अपहृत श्रीकांत बिंद (32) शुक्रवार देर शाम भले ही अपने घर पहुंच गया और उसे देखकर परिवार के लोग खुश हो गए हों लेकिन श्रीकांत सहमा है। बदमाशों ने उसे छोड़ने से पहले कहा था कि 24 दिसंबर तक उसने 25 किलो सोना नहीं दिया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर देंगे। बदमाशों की धमकी से श्रीकांत डरा हुआ है।
चकिया निवासी श्रीकांत के अनुसार बदमाश उसे पकड़ने के बाद पाली ले गए जहां से उसे कार में बैठाया गया। इसमें तीन लोग पहले से मौजूद थे। एक बदमाश और आ गया। भारतगंज तथा मांडारोड होते हुए एक सुनसान पुलिया पर ले गए और 25 किलो सोना दिलवाने को कहलवाया।
वहां मारपीट कर उसकी आंख में पट्टी बांध दी और कपड़ा ठूंस दिया। गाड़ी लगभग तीन घंटा चलने के बाद एक स्थान पर पहुंची। जहां उसे गाड़ी से नीचे उतारकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। सोना की जगह लोहा व कागज आदि बैग में होने पर लौट कर जाने के बाद काफी मारा पीटा व सिगरेट से शरीर को जलाया। बताया कि काफी अनुनय विनय के बाद 10 दिन का मोहलत सोना दिलवाने के लिए देकर व ना मिलने पर गोली मारने की धमकी भी दी।

उसका यह भी कहना है कि उसे अनजान जगह पर एक मकान में रखा था। इसके बगल में इंग्लिश मीडियम स्कूल है। गुरुवार शाम गौरीशंकर बाबा होटल से लगभग एक किमी पश्चिम कच्ची सड़क पर छोड़ दिया तो एक दुकानदार से अपने साले के नंबर पर फोन करवाया। पुलिस व परिजन जाकर जिगना लाए।
श्रीकांत ने यह भी कहा कि बदमाश उसका मोबाइल भी छीन ले गए। वे घर पर बात नहीं कराते थे। उसकी बात को टेप करके उसी के माध्यम से मैसेज करते थे। बहरहाल श्रीकांत मुक्त होने के बाद भी सहमा हुआ है। पुलिस बदमाशों की तलाश में है। लेकिन अभी तक उन्हें पकड़ने में पुलिस केे सफलता नहीं मिली है।