{"_id":"5f665fc78ebc3eb7052db3fa","slug":"khudkushi-city-news-vns548265115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। सरावां गांव निवासी अजय कुमार जायसवाल उर्फ गोलू (22) ने शनिवार की भोर में अपने घर के बरामदे में अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद की गर्दन पर गोली मार कर जान दे दी। गोलू के पास से मिली डायरी के अनुसार, उसने प्रेम में असफल होने के कारण जान दी है। गोलू एक युवती से चार साल से प्रेम करता था। एक साल पूर्व युवती की शादी हो गई तो वह अवसादग्रस्त हो गया और जब उसे कुछ न सूझा तो उसने खुद को गोली मार ली। कपसेठी थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर बंदूक को कब्जे में ले ली।
कपसेठी थाना अंतर्गत सरावां निवासी अजय कुमार जायसवाल उर्फ गोलू दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के बाद बीते जुलाई में वह अपने घर आया था। पुलिस को शव के समीप मिली डायरी के अनुसार, गोलू किसी युवती से चार वर्ष से प्रेम करता था। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का वादा किया था। युवती की शादी होने के बाद वह अवसादग्रस्त हो गया। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के लोगों के साथ बातचीत की। इसके बाद गोलू घर के बरामदे में सोने के लिए चला गया। परिजनों के अनुसार, शनिवार की भोर में वह अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मार लिया। गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह उस समय हुई, जब परिवार का एक बच्चा चाय लेकर बरामदे में गया। खून से लथपथ गोलू को देखकर वह शोर मचाया तो परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कपसेठी थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी बंदूक और एक खोखा बरामद किया है। वहीं, चारपाई पर ही डायरी में 12 पन्नों पर लिखा हुआ था। परिजनों ने बताया कि गोलू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता श्रीकांत जायसवाल अपनी पत्नी और एक पुत्र के साथ पांडेयपुर स्थित मकान में रहते हैं। गोलू गांव में अपने दादा के साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता परिवार के लोगों के साथ गांव पर आए। घटना के बाद मां स्नेहलता जायसवाल और परिवार का बुरा हाल है। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं रही। उधर, घटना की जानकारी पाकर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मार्तंड प्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक किसी युवती से प्रेम करता था। युवती से प्रेम में असफल रहने पर वह अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है।
----------------------------------
मां के साथ दवा लेने जा रहे युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
सेवापुरी। कपसेठी रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की सुबह दवा लेने के लिए अपनी मां के साथ वाराणसी जा रहा एक युवक ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। कपसेठी थाना अंतर्गत हरिभानपुर गांव निवासी आनंद कुमार सिंह (35) अपनी मां पुष्पा सिंह के साथ दवा लेने के लिए वाराणसी जा रहा था। परिजनों के अनुसार, आनंद कुमार की मानसिक स्थिति पांच वर्ष से ठीक नहीं थी। जब वह कपसेठी रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा तो बनारस की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने अचानक कूद गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आनंद कुमार के आत्मघाती कदम के बाद उसकी मां पुष्पा सिंह की हालत बेसुधों जैसी थी। आनंद अपने दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
-----------------------------
चादर के फंदे के सहारे फांसी लगाकर युवक ने जान दी
रोहनिया। मातापुरम कालोनी, मड़ाव निवासी सुनील कुमार मंडल (30) ने शनिवार की सुनह घर में चादर के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिहार के भागलपुर का मूल निवासी परिवार मातापुरम कालोनी, मड़ाव में एक अरसे से मकान बनवा कर रहता है। छोटे भाई राजीव रंजन के अनुसार वह सुबह टहलने गए थे। लौट कर घर आए और प्रथम तल पर गए तो सात भाइयों में पांचवें नंबर के सुनील को उन्होंने फंदे से लटके देखा। फंदे से नीचे उतार कर सुनील को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील का विवाह नहीं हुआ था। परिजनों के अनुसार सुनील की आत्महत्या की वजह समझ में नहीं आ रही है।