खोवा खाने से बीमार, 50 अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा उपरवार गांव के लालता यादव की पत्नी शनिचरा देवी (60) की शुक्रवार को मौत हो गई थी। गांव के सैकड़ों लोग अंत्येष्टि में शामिल हुए थे। अंत्येष्टि से लौटने के बाद सभी ने खोवा का सेवन किया था। रात करीब नौ बजे अचानक एक-एक कर लोगों को उल्टी-दस्त होने लगे। देखते-देखते पूरे गांव में कोहराम मच गया। फूड प्वाइजनिंग के शिकार लोगों को चौबेपुर के निजी अस्पताल समेत चोलापुर, चिरईगांव प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
सूचना के बाद पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से लोगों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया। जहां सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के निर्देश पर पहले एडिशनल सीएमओ डॉ. आरपी तिवारी पहुंचे। बाद में सीएमओ खुद दीनदयाल पहुंचे और भर्ती मरीजों से बात की। उधर, दानगंज संवाददाता के अनुसार चोलापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रेशमा (16), मुरारी (36), रोहित (14) और राजेंद्र विश्वकर्मा (48) का इलाज चल रहा है। उधर, निजी अस्पताल में भर्ती कुछ लोगों को देर रात हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह का कहना है कि शनिवार को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।