Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kheloge to khiloge effect on 1500 players prepared in six stadiums of Kashi

खेलोगे तो खिलोगे: काशी के छह स्टेडियम में तैयार हो रहे 1500 खिलाड़ी, खास वजह से खेलों के तरफ बढ़ रहा रुझान

Fri, 11 Apr 2025 06:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 11 Apr 2025 06:10 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलोगे तो खिलोगे संदेश से प्रेरित होकर काशी के खिलाड़ियों का रुझान खेलों के तरफ बढ़ रहा है। यही वजह है कि काशी के छह स्टेडियम में 1500 खिलाड़ी शाम- सुबह पसीना बहा रहे हैं। 

विज्ञापन
kheloge to khiloge effect on 1500 players prepared in six stadiums of Kashi
सिगरा स्टेडियम वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलोगे तो खिलोगे संदेश का असर काशी के खिलाड़ियों पर पड़ा है। वर्तमान में शहर के छह खेल मैदानों पर बालक बालिका वर्ग के डेढ़ हजार खिलाड़ी हर रोज सुबह शाम पसीना बहा रहे हैं।

विज्ञापन


जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि इस समय युवाओं का रुझान खेलों की तरफ बढ़ा है। उनके मन में बैठ गया है कि हम अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतते हैं तो अच्छी सरकारी नौकरी तो मिल ही जाएगी। बीएचयू, बनारस रेल कारखाना, सिगरा, लालपुर स्टेडियम, यूपी कॉलेज और परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में लगभग एक हजार से अधिक बालक बालिकाएं 10 से अधिक खेलों में काशी का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: तीन मासूम बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला, सास की तेरहवीं के बाद उठाया खाैफनाक कदम; छाया मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि वाराणसी में हॉकी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, फुटबॉल, वुशु, जुडो, कराटे, रग्बी फुटबॉल, कुश्ती, तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बॉक्सिंग जैसे खेलों के लिए खिलाड़ियों में अधिक रुचि देखने को मिल रही है।

Trending Videos

kheloge to khiloge effect on 1500 players prepared in six stadiums of Kashi
हॉकी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बनारस के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण, सिगरा स्टेडियम में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी संचालित करता है। बीएचयू, अखाड़ा गया सेठ और यूपी कॉलेज भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की कई योजनाएं चल रही है। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय बनारस में हॉकी, फुटबॉल और एथलेटिक्स का आवासीय छात्रावास संचालित करता है। राष्ट्रीय स्कूली खेलों में वाराणसी के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए काशी का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed