फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   khelo India sports news

खेलो इंडिया : भोपाल के मैट पर दंगल में दांव दिखाएंगे पहलवान

Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
khelo India sports news
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का बृहस्पतिवार को लखनऊ में औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री, खेलमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किया। हालांकि, काशी में इसका इंतजार शुक्रवार को खत्म होगा। आईआईटी बीएचयू के रमेश श्रीनिवासन स्टूडेंट सेंटर के बैडमिंटन हॉल में आज इसका आगाज होगा। तैयारी पूरी हो चुकी है। कुश्ती रिंग के लिए भोपाल से लाए गए दो मैट पहलवानों के मुकाबले के लिए तैयार है। देशभर के 69 विश्वविद्यालयों के 234 पहलवान 77 मुकाबलों में अपना दम दिखाएंगे। पहलवान गटरंज, फीथले, खोरजीन कतान और वन आर्म थ्रो दाव दिखाएंगे। बैंडमिंटन हॉल में एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसमें 50 वीआईपी, सौ-सौ मीडिया, रेफरी, कमेंटेटर, कोच और करीब 700 लोग बैठ सकते हैं। गेम्स के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और ओडीओपी की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी बृहस्पतिवार देर शाम तक बैंडमिंटन हॉल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगे रहे। साईं की ओर से कुर्सियां लगाई गई हैं। नीचे भी मैट बिछाए गए हैं। दूरदर्शन पर प्रसारण के लिए सेटअप तैयार किया गया है। अंदर से बाहर तक गेम्स से जुड़े साइन बोर्ड लगाए गए हैं। दूसरे तले पर पहलवानों के अभ्यास के लिए दो मैट बिछाए गए हैं। ड्रेसिंग रूम भी बने हैं। अलग-अलग विभागों के कार्यालय भी खोले गए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि 95 प्रतिशत तैयारी हो चुकी है।
जांच और वजन आज
पहले दिन शुक्रवार को टेक्निकल कॉन्फ्रेंस और वेट कैटेगरी में खिलाड़ियों का वेरिफिकेशन होगा। संस्था के सिटी हेड निखिल ने बताया कि 27 मई को दोपहर तीन बजे से मेडिकल जांच व वजन के बाद शाम पांच बजे से पहला मुकाबला होगा। 28 व 29 मई को सुबह आठ से शाम छह बजे तक अलग-अलग वेट कैटेगरी में 38-38 मुकाबले होंगे। तीन कैटेगरी फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं के लिए अलग कैटेगरी बनाई गई है।
विज्ञापन

सेमीफाइनल व फाइनल मैच का होगा लाइव प्रसारण
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। सेमीफाइनल, फाइनल मैच के अलावा पुरस्कार वितरण का लाइव होगा। बाकी मुकाबलों की रिकार्डिंग कर डीडी स्पोर्ट्स पर दिखाए जाएंगे। मुकाबला स्थल के बाहर दो एलइडी टीवी पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलवानों के खाने का अलग से इंतजाम
पहवानों के खाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। उनके खाने के मैन्यू भी अलग हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मानक के आधार पर उन्हें खाना दिया जा रहा है। इसमें अंडा, ब्रेड, कैलोज, कॉफ्रेज, जैम, बटर, फल, धू, जूस, दाल, चावल, हरी सब्जियां हैं। मांसाहारी के लिए चिकन, मछली व अंडा है। प्रोटीनयुक्त अहार भी दिया जाएगा। बाहर से आने वाले पहलवानों के लिए एयरपोर्ट व स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
यहां के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

कुश्ती में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, राम मनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, महात्मा काशी विद्यापीठ, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, जीवाजी यूनिवर्सिटी एवं पंजाब यूनिवर्सिटी प्रमुख हैं। जबकि योगासन में कुल नौ यूनिवर्सिटी के 102 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें कुरुक्षेत्र, पंजाब, रांची और गुरुग्राम यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

इनकी है सहभागिता
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय विश्वविद्यालय संघ, भारतीय ओलंपिक संघ, राष्ट्रीय खेल संघ, उत्तर प्रदेश सरकार प्रमुख रूप से सहयोग है। इसके अलावा मेजबान बीबीडी विवि जबकि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, आईआईटी बीएचयू एवं इंटीग्रल विश्वविद्यालय सह मेजबान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article