फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Khadi art building built in Teliabag

तेलियाबाग में बनेगा अत्याधुनिक खादी भवन

Thu, 14 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Thu, 14 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Khadi art building built in Teliabag

खादी की पहचान को सशक्त बनाने के साथ ही इसकी ब्रांडिंग व प्रचार-प्रसार के लिए अत्याधुनिक भवन का निर्माण तेलियाबाग स्थित परिसर में किया जाएगा।

विज्ञापन

 साल 2016 के अंत तक इस भवन की नींव रखी जाएगी। इसके साथ ही खादी को जन-जन तक पहुंचाने व बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक राज्यों के जिलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उक्त बात सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय मंत्री कलराज मिश्रा ने बुधवार को तेलियाबाग में चल रहे खादी मेले के समापन अवसर पर कही।
एमएसएमई मंत्री ने कहा कि मोदी जैकेट और कुर्ते की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है। उन्होंने बताया कि खादी का उत्पादन तीस प्रतिशत तो वहीं बिक्री चालीस प्रतिशत तक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित उद्यम के उत्पाद को प्रदर्शित करने व बिक्री करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करती है खादी प्रदर्शनी।
इसके अलावा खादी ग्रामोद्योग क्षेत्र में कार्यरत सभी संस्थाआें तथा ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम को भी मंच मिलता है। प्रदर्शनी के माध्यम से उत्पादन इकाइयों को ग्राहकों की मांग का पता चलता है।
इसकी सहायता से वह अपनी उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी कर सकते हैं। मंत्रालय द्वारा खादी के उत्पादन, बिक्री तथा रोजगार का विजन 2020 तक दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 इसके लिए तेलियाबाग स्थित परिसर में अत्याधुनिक खादी भवन का निर्माण किया जाएगा।खादी वस्त्रों के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार काफी ध्यान दे रही है।
 खादी ग्रामोद्योग वस्तुओं की बिक्री के लिए मंत्रालय द्वारा राज्य की राजधानियों तथा बड़े शहरों में खादी प्लाजा खोलने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बेरोजगारी की प्रबल समस्या है जिसे दूर करने में ग्रामोद्योग की बड़ी भूमिका है। विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग आयोग का प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एक स्वर्णिम योजना है।
इससे पूर्व मंडलीय कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग आयोग के उप निदेशक प्रभारी एपी जायसवाल ने सभी का स्वागत करते हुए मेले का लेखाजोखा पेश किया। धन्यवाद मंत्री जन कल्याण खादी ग्रामोद्योग परिषद सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed