Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kh perpetrated under the guise of share trading

Varanasi News: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 10 लाख से अधिक की साइबर ठगी

Sat, 21 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
kh perpetrated under the guise of share trading
वाराणसी। शेयर ट्रेडिंग में निवेश और मुनाफे का झांसा देकर सुरेंद्र कुमार यादव से 10 लाख की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मिर्जामुराद के जालपुर निवासी पीड़ित सुरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त को ''''709 NUVAMA MEMBER HOME'''' नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। खुद को शेयर ट्रेडिंग सलाहकार बताने वाली मीरा अय्यर ने संपर्क किया। मीरा ने 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कराकर ''''NAM-AMCHNW'''' नामक एप डाउनलोड करवाया। इसके बाद उन्हें ''''218-VIP'''' नामक एक अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में भी शामिल किया गया। शेयर खरीदने की सलाह और दबाव बनाकर शिकायतकर्ता से अलग-अलग तारीखों में 10.62 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। 28 अगस्त 2026 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 532000 रुपये भेजे गए। 3 सितंबर को बैंक ऑफ इंडिया में 227495 रुपये ट्रांसफर किए गए। 9 सितंबर 2026 को बैंक ऑफ इंडिया में 303348 रुपये और जमा कराए गए। इसके बाद बताया गया कि ''''ऑगमोंट एंटरप्राइजेज'''' कंपनी के आईपीओ लिस्टिंग में उन्हें 2318 शेयर मिले हैं। राशि निकालने के लिए उनसे 890000 रुपये और जमा करने की मांग की गई। इस अतिरिक्त मांग के बाद अपने साथ हुई साइबर ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह ने बताया कि बैंक विवरण के आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article