फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav prasad maurya gave statement on ram mandir in varanasi

यूपी के डिप्टी सीएम बोले, मंदिर भव्य बनाएंगे, तारीख राहुल गांधी बताएंगे

Thu, 15 Nov 2018 11:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 15 Nov 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya gave statement on ram mandir in varanasi
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर बाबर के नाम का स्मारक या इमारत नहीं बनेगी। जहां रामलला पैदा हुए हैं, वहां भव्य मंदिर बनेगा। मामला सर्वोच्च न्यायालय में है, इसलिए केवल इतना कहूंगा कि मंदिर हम बनाएंगे, तारीख राहुल गांधी बताएंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि हमारी पार्टी जानती है हमें क्या करना है।
विज्ञापन


अबू आसिम आजमी के बयान पर कहा कि अमर्यादित भाषा पर कानूनी दृष्टि से कार्रवाई की जाएगी। जो लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता 2019 के चुनाव में करारा जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Keshav prasad maurya gave statement on ram mandir in varanasi
डिप्टी सीएम - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पलटवार किया और कहा कि काशी के विकास पर बोलने का नैतिक अधिकार उन्हें नहीं है। केंद्र सरकार को यदि सपा सरकार के कार्यकाल में साथ मिला होता तो काशी सहित पूरा प्रदेश विकसित हो गया होता।

डिप्टी सीएम ने रामायण एक्सप्रेस शुरू होने पर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को बधाई भी दी। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री अपने विभागों की परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed