फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keshav prasad maurya gave statement in ghazipur loksabha election 2019

डिप्टी सीएम बोले- 55 महीनों में भाजपा ने जितना काम किया, कांग्रेस 55 सालों में नहीं कर पाई

Thu, 11 Apr 2019 05:26 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 11 Apr 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Keshav prasad maurya gave statement in ghazipur loksabha election 2019
संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में चुनावी प्रचार को धार देने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहलवानपुर पहुंचे। इस दौरान रेल राज्य मंत्री और भाजपा सांसद मनोज सिन्हा मौजूद रहे। अपने संबोधन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा।

विज्ञापन


भाजपा के विजय लक्ष्य संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों के घर तक बिजली और गरीब तक स्वास्थ्य सुविधाएं मोदी सरकार ने पहुंचाई हैं। जितना काम पीएम मोदी ने 55 महीने में किया है उतना काम कांग्रेस ने 55 सालों में नहीं किया।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के विकास और उत्थान का काम किया है। मोदी सरकार ने ही किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को मदद पहुंचाई है। पीएम मोदी ने देश के विकास और खुशहाली के लिए बड़े और कड़े कदम उठाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Keshav prasad maurya gave statement in ghazipur loksabha election 2019
विजय लक्ष्य संकल्प पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जमानत पर घूमने वाले एकजुट होकर नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं। पीएम मोदी और भाजपा को देश की जनता पर भरोसा है। जनता के विश्वास और भरोसे से ही एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। 

केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि इस चुनाव में आजमगढ़ और अमेठी में भी कमल खिलेगा। गठबंधन पर केशव प्रसाद मौर्य बोले कि गठबंधन का लक्ष्य विकास नहीं है, उनका लक्ष्य है सिर्फ नरेंद्र मोदी को रोकना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed