भाजपा ने सीएए-शाहीन बाग पर विरोधी दलों को घेरा, विपक्ष को बताया पीएफआई का मददगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि गंगा यात्रा पर सवाल उठाने वाला विपक्ष शाहीन बाग के समर्थन में खड़ा है। कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी सब जनता के सवालों के सामने खड़े हैं। आंदोलन की आड़ में गुंडई करने वाले, अराजकता फैलाने वाले सिमी के बदले हुए रूप पीएफआई का मददगार विपक्ष है। गंगा यात्रा न दल की है न जाति की है। विरोध करके विपक्ष ने अपनी मानसिकता साबित कर दी।
एक सवाल पर कहा गंगा मइया के तट पर खड़ा हूं इसलिए उनका नाम नहीं लेना चाहते वे भी पवित्र हो जाएंगे। जो सवाल खड़े कर रहे हैं। वे सवाल उठाने से पहले सौ बार सोचें। उनका जनता की नजरों में कोई स्थान नहीं है। काशी को शाहीन बाग बनाने के सवाल पर कहा कि जो छिपे हुए लोग हैं। उनका खुलासा हो रहा है। समय के अनुसार कार्रवाई होगी। जो शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा, जनता को परेशान नहीं करेगा उनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। एक सवाल पर कहा कि राहुल गांधी बेरोजगार हैं तो आएं हम उन्हें काम दे देंगे।
शाहीन बाग की मानसिकता वाले कर रहे विरोध: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से कहा कि गंगा यात्रा का विरोध करने वाले शाहीन बाग मानसिकता के लोग हैं। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। गंगा के बारे में कहा कि आर्थिक दृष्टि से गंगा प्रवाह क्षेत्र में रहने वालों का विकास हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा निकालने वाले पहले राज्य की उपाधि हासिल की है।
गंगा मइया तोहके पियरी चढ़इबे को नहीं समझते वामपंथी
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भारत की भावनाओं में मां गंगा बसी हैं। गंगा मइया तोहके पियरी चढ़इबे को वामपंथी नहीं समझते हैं। राजघाट वही घाट है जहां गंगा मइया तोहके पियरी चढ़बै का फिल्मांकन हुआ था। वाटर फिल्म का फिल्मांकन करने काशी आई निर्देशक का ऐसा विरोध हुआ कि पूरे हिंदुस्तान में यह फिल्म कहीं नहीं बन सकी। उसी तेज को जगाने की जरूरत है।