फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kent police to take ten bucks coins Tahrir

दस रुपये के सिक्के नहीं लेने पर कैंट थाने में तहरीर

Fri, 04 Nov 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kent police to take ten bucks coins Tahrir
दस रुपये
आलू कारोबारी ने बैंक द्वारा आठ हजार रुपये के रु.10 के सिक्के लेने से इनकार करने पर कैंट थाने में तहरीर दी। एक निजी बैंक के मैनेजर और कैशियर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।    दानगंज निवासी विकास जायसवाल ने तहरीर में बताया कि पहले शिवपुर स्थित निजी बैंक के कैशियर फिर मैनेजर ने 10 के सिक्के लेने से मना कर दिया। विकास ने मैनेजर से कहा कि लिखकर दें, इस पर मैनेजर ने लिखकर दे दिया कि सिक्के नहीं जमा कर पाएंगे। इसके बाद कैंट थाने में तहरीर दी। विकास ने कहा है कि जिलाधिकारी और एसएसपी के स्पष्ट निर्देश के बावजूद बैंक कर्मियों ने दस के सिक्के लेने से इन्कार कर दिया। इसलिए बैक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। उधर, गाजीपुर जिले के करीमुदीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह गांव में लगने वाली सब्जी मंडी में दस रुपये के सिक्के को नकली बताने पर मारपीट हो गई।
विज्ञापन


एसएसपी निितन ितवारी ने कहा िक ‘यदि कोई भी व्यक्ति असली सिक्के लेने से आनाकानी करेगा, उसके खिलाफ भारतीय मुद्रा के अपमान का मामला दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारियों का आदेश दिया जा चुका है, शिथिलिता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed