फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Keep the liver healthy, so that you stay healthy

लीवर को रखें दुरुस्त, ताकि आप रहें तंदुरुस्त

Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Keep the liver healthy, so that you stay healthy
बदलती जीवन शैली के साथ-साथ सेहत के प्रति अगर आप सतर्क नहीं हुए तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। असंतुलित भोजन, नियमित व्यायाम न करने, फास्ट फूड का अधिक सेवन। ये सब वे वजहें हैं जिससे लीवर की बीमारी बढ़ रही है। वर्तमान में सबसे अधिक मरीज अस्पताल में फैटी लीवर वाले पहुंच रहे हैं। चिकित्सक के अनुसार इसमें 40 साल से कम उम्र वालों की संख्या अधिक रहती है, इसमें बच्चे भी शामिल हैं। अगर समय से जांच, इलाज न कराया जाए तो आगे चलकर लोगों को लीवर सिरोसिस होने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

लीवर संबंधी बीमारी से बचाव के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लीवर डे मनाया जाता है। इस समय अस्पतालों में पेट संबंधी बीमारी वाले मरीजों में लीवर की समस्या वाले अधिक मरीज जा रहे हैं। बीएचयू गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के प्रो.वीके दीक्षित का कहना है कि लीवर की बीमारी 10-15 वर्षों में बेतहाशा बढ़ी है। लीवर में फै ट बढ़ने की वजह से सूजन और सिरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। प्रो. दीक्षित ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 500 से 600 मरीजों में 200 से अधिक मरीज लीवर की समस्या से जुड़े होते हैं। इसमें 40 साल से कम वालों की संख्या आधे से अधिक है।
विज्ञापन

लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा मिले तो होगी राहत
अस्पतालों में जिस तरह से लीवर सिरोसिस वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसमें सबसे अधिक परेशानी उन मरीजों को होती है, जिन्हें लीवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह चिकित्सक देते हैं। प्रो.वीके दीक्षित का कहना है कि पूर्वांचल के किसी भी संस्थान में कहीं भी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। ओपीडी में आने वाले लीवर सिरोसिस वाले 200 मरीजों में 60 से 70 मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें ट्रांसप्लांट कराने को कहा जाता है। उनको दूसरी जगह भेजने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। बीएचयू, एसजीपीआई जैसे संस्थानों में इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे मरीजों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतनी होगी सावधानी
-संतुलित भोजन करें, फास्ट फूड खाने से बचें।
-हेपेटाइटिस बी का टीका चिकित्सक की सलाह पर लगवाएं।
-रोजाना 40 मिनट तक व्यायाम जरूर करें।
-शराब पीने से बचें।
-डायबिटीज है तो बरतें सतर्कता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed