{"_id":"ed467cb10a0261288cbf695d7db7c363","slug":"kaushala-will-sell-all-of-urine-and-dung-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘काऊशाला’ का गोबर से गोमूत्र तक सब बिकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘काऊशाला’ का गोबर से गोमूत्र तक सब बिकेगा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह दिन दूर नहीं जब सांसद नरेंद्र मोदी का आदर्श गांव जयापुर ब्रांड का दूध, धी, पनीर और मक्खन बाजार में बिकता नजर आएगा। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की संस्था अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से गांव में एक गोशाला खोली गई है। डेढ़ बीघे में फैली इस गोशाला को ‘काऊशाला’ नाम दिया गया है, जहां दो सौ गायों को रखने की व्यवस्था है। इस काऊशाला का दूध ही नहीं बल्कि गोबर और गोमूत्र भी बाजाराें में बिकेगा। सभी उत्पादों को ‘जयापुर ब्रांड’ से बेचने की योजना पर काम चल रहा है।
गोशाला के संचालन की जिम्मेदारी भारतीय माइक्रो क्रेडिट नामक संस्था के पास है। फिलहाल काऊशाला में 27 मवेशी ही हैं। हालांकि इनमें दुधारू गायों की संख्या गिनती की है। काऊशाला की देखरेख करने वाले श्याम बिहारी कहते हैं, ‘यह पूर्वांचल की सबसे आधुनिक गोशाला है। दूध निकालने के लिए बाकायदा मशीन लगाई है। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए जमीन में रबर मैट बिछाई गई है।
गर्मी के दिनों के लिए बड़े-बड़े कूलर की व्यवस्था है।’ बताया कि यहां दूध सुरक्षित रखने के लिए पूरा प्लांट बनाया गया है। इसी प्लांट में मक्खन और पनीर तैयार करने की सुविधा भी है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में गोमूत्र और गोबर के उपले भी बाजार में बेचने की योजना है।
विज्ञापन
तो इस वजह से नाम पड़ा काऊशाला
जयापुर में आदर्श भारतीय काऊशाला का शिलान्यास 13 जुलाई 2015 को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने किया था। काऊशाला असल में गोशाला ही है जहां गोवंश का संवर्धन होगा। शिलापट्ट पर लिखा ‘काऊशाला’ शब्द चौंकाने वाला है। गांव के प्रधान नारायण पटेल कहते हैं, जब काऊशाला शब्द का जिक्र आया तो मेरे जेहन में भी सवाल उठा था। मैंने जब संस्था के लोगों इस बाबत पूछा तो उनका कहना था कि अमेरिका और इंडिया दोनों देशों के लोग इस फाउंडेशन के सदस्य हैं। इसलिए अंग्रेजी और हिंदी को मिलाकर गोशाला को काऊशाला नाम दिया गया है।