फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's temperature crossed 28 degrees

Varanasi News: 28 डिग्री के पार रहा काशी का तापमान

Tue, 10 Feb 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kashi's temperature crossed 28 degrees
वाराणसी। जिले में अब ठंड का मौसम अपनी समाप्ति की ओर है। तीखी धूप ने दिन का पारा बढ़ाया ही है, अब रातों की भी गलन कम हो गई है। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर चढ़कर 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा स्थिर रही और नमी 47 प्रतिशत पर आ गई। बाकी दिनों के मुकाबले सोमवार को ठंड कम रही। दिन ही नहीं, अब शाम को भी जैकेट और स्वेटर उतरने लगे हैं।
विज्ञापन

यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार और बुधवार के लिए हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। वहीं उसके बाद 12 फरवरी से मौसम पूरी तरह से साफ होने के संकेत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed