फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's Panchkroshi Parikrama route should be free from meat and alcohol.

Varanasi News: मांस मदिरा से मुक्त हो काशी का पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग

Fri, 29 Dec 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kashi's Panchkroshi Parikrama route should be free from meat and alcohol.
वाराणसी। अयोध्या के 84 कोस क्षेत्र को मदिरा निषेध क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद अब काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर भी मांस मदिरा बंद करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। अभियान पवित्र काशी के तहत आंदोलन से जुड़े लोगों ने इस कदम के लिए सरकार को बधाई दी और सरकार से प्रश्न किया कि अयोध्या और मथुरा की तर्ज पर काशी में भी मांस मदिरा क्यों नहीं बंद होनी चाहिए? इसके लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल सीएम और आबकारी मंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

अभियान पवित्र काशी के संयोजक और संस्था के संस्थापक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि अयोध्या के 84 कोस क्षेत्र में शराब बंदी का रास्ता साफ हो गया है। यूपी के आबकारी मंत्री ने इसका ऐलान किया है जो स्वागत योग्य है। जिस तरह भगवान राम के 84 कोस क्षेत्र को सरकार ने मदिरा मुक्त क्षेत्र घाेषित किया है, उसी तरह बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी मांस मदिरा की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना चाहिए। अभियान से जुड़े जागरूक जनों ने सरकार से मांग की है कि काशी क्षेत्र को भी मांस मदिरा निषेध क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। अभियान पवित्र काशी के तहत आगमन और ब्रह्म सेना काशी से लखनऊ तक मैजिक शो के जरिये वाराणसी से लेकर लखनऊ तक जागरूकता अभियान शुरू कर रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed