{"_id":"686acf3d28568c63de0fc37b","slug":"kashis-krishnakant-left-with-the-indian-team-for-the-under-20-asian-wrestling-championship-varanasi-news-c-20-vns1056-1045021-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: काशी के कृष्णकांत अंडर 20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के साथ हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: काशी के कृष्णकांत अंडर 20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के साथ हुए रवाना
विज्ञापन
वाराणसी। जॉर्डन के अम्मान में 8 से 13 जुलाई तक आयोजित होने वाली अंडर-20 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल रविवार को रवाना हो गया। टीम जिले के कुश्ती प्रशिक्षक कृष्णकांत यादव की देखरेख में टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। बरेली के जाट रेजिमेंट में तैनात प्रशिक्षक कृष्णकांत को भारतीय टीम का मार्गदर्शन करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चंदौली जिले के मूल निवासी और वर्तमान में वाराणसी के डीएलडब्ल्यू पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले कृष्णकांत यादव का कुश्ती से गहरा नाता रहा है। एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का मान बढ़ाया है। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग का रास्ता चुना और वहां भी अपनी धाक जमाई। प्रशिक्षक के तौर पर भी वह पहले कई बार भारतीय टीमों का मार्गदर्शन कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
अनुभव और कुश्ती की गहरी समझ को देखते हुए भारतीय कुश्ती संघ ने उन्हें इस चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षक नामित किया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह बबलू, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष करन भूषण सिंह और महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय सहित सभी पदाधिकारियों ने टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह रानू और संयुक्त सचिव गोरख यादव ने भी पूरी टीम को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की है।