फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi's important role in making India a world leader

Varanasi News: भारत को विश्वगुरु बनाने में काशी की अहम भूमिका

Sun, 21 May 2023 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Kashi's important role in making India a world leader
बाबा के दर्शन, सारनाथ भ्रमण कर अभिभूत हुए संचार राज्यमंत्री
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने रविवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। उन्होंने बाबा से सुख समृद्धि की कामना की। काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार जाकर आशीर्वाद लिया और काशी में विकास कार्यों की सराहना की।

संचार राज्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान डाक विभाग के महिला सशक्तीकरण उत्सव और सी डॉट व बीएसएनएल की 4जी सेवा का शुभारंभ किया। संचार राज्य मंत्री ने रविवार को कहा कि काशी नगरी में जिस तरह का बदलाव है, उसका लाभ सभी को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परिवर्तन और निरंतर विकास दिखाई पड़ रहा है। काशी से मिलने वाले ज्ञान और उपदेश को आत्मसात कर भारत विश्वगुरु बनने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने महात्मा बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भी भ्रमण किया। इस दौरान पुरा अवशेषों को निहारने के साथ-साथ धमेख स्तूप, मूलगंधकुटी बौद्ध मंदिर और महाबोधि वृक्ष के दर्शन भी किए। महाबोधि सोसायटी के संयुक्त सचिव वेनआर सुमिथानंदा थेरो ने उन्हें बौद्ध साहित्य भी भेंट किया। राजकीय संग्रहालय में राजचिह्न पर अंकित अशोक स्तंभ, पुरा अवशेषों और बौद्ध संस्कृति की परंपरा को भी राज्यमंत्री ने देखा और सराहना की। यहां से निकलने के बाद लहरतारा स्थित कबीर प्राकट्य स्थल पहुंचे, जहां मठ के महंत गोविंद दास शास्त्री ने उन्हें संत कबीर से संबंधित साहित्य भेंट किया। इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव, हेमंत कुमार, आरके चौहान, सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed