फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi will eat with Dalits, BJP president Amit Shah

काशी में दलितों संग भोजन करेंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Tue, 31 May 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
उज्जैन के सिंहस्थ महाकुंभ में दलित परिवार के साथ शिप्रा नदी में स्नान कर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अब कुछ दलित परिवारों के साथ भोजन करेंगे। शाह मंगलवार को सेवापुरी विधानसभा के जोगियापुर गांव में गिरिजा प्रसाद बिंद के यहां दोपहर का भोजन करेंगे, जिसमें गांव के कई दलित परिवारों के सदस्य शामिल होंगे। गिरिजा प्रसाद का परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद है और दो साल पहले ही भाजपा से जुड़ा है।
विज्ञापन



मालूम हो कि शाह को पकवान नहीं बल्कि थाली में सादा खाना यानी चावल, दाल, कढ़ी, रोटी, करैले की सब्जी और सलाद परोसा जाएगा। घर के मुखिया गिरिजा प्रसाद और उनके भाई इकबाल नारायण और जगनारायण के साथ शाह भोजन करेंगे। खाना घर की महिलाएं तैयार करेंगी। गिरिजा प्रसाद के बेटे सूरज बिंद ने बताया कि उनका पूरा परिवार पहले अपना दल में था मगर दो साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान वे लोग नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ गए। बताया कि उनके परिवार की आमदनी का मुख्य जरिया मुर्गी पालन है। दलित परिवार के घर भाजपा अध्यक्ष के आने की खबर फैलते ही भाजपा के स्थानीय नेताओं का जोगियापुर में जमावड़ा शुरू हो गया। सोमवार की शाम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य भी गिरिजा प्रसाद के घर पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन



दलित के घर भोजन करने के शाह के कदम को ‘मिशन 2017’ का हिस्सा बताया जा रहा है। चुनाव से पहले पिछड़े वोट बैंक में सेंधमारी के लिए भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को सूबे में संगठन का मुखिया बनाया और अब दलितों को रिझाने के लिए खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित परिवार के साथ भोजन करने जा रहे हैं। इसे भाजपाध्यक्ष का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed