फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi will come today in the constellation of lights

काशी में आज उतरेगा दीपों का तारामंडल

Sun, 30 Oct 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 30 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Kashi will come today in the constellation of lights
दीपावली
अमावस की रात यानी दिवाली की रात काशी का हर कोना रोशनी से नहाएगा। कहीं आतिशी नजारों से आसमान में सतरंगी छटा बिखरेगी तो कहीं पटाखों के शोर गूंजेंगे। गंगा की लहरों पर दीयों की लड़ियां इतराएंगी। हर दिल में उत्सव होगा और चेहरे पर खुशी का संचार। महालक्ष्मी के पदचिह्न उकेर कर घर-घर में दीपोत्सव की कतारें दमकेंगी। घाटों से लेकर सघन भीड़ से जूझने वाले चौराहों-तिराहों तक ऐसा ही नजारा होगा। दीपोत्सव की पूर्व संध्या पर लाल, नीली, पीली लतरें जगमगाने लगीं। फूलों के वंदनवार द्वारों पर लटकने लगे। ऊंची इमारतों, भवनों, प्रतिष्ठानों के अलावा मंदिरों के शिखर सजा दिए गए। रंगोली, स्वस्तिक के प्रतीकों से हर घर-आंगन सजा-संवरा। बहरी अलंग से लेकर गंगा के तटों तक खुशियों की चमक छाई नजर आई।
विज्ञापन


काशी में ज्योति पर्व के रंगीन नजारे शनिवार को ही छाने लग गए। रविवार की सांझ ढलने का हर किसी को इंतजार है। अस्सी घाट पर फूलों, रंगों की अल्पनाएं देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को लुभाएंगी। दशाश्मेध घाट पर गंगा की महाआरती के साथ ही गंगा की मध्य धारा पर दीपदान किया जाएगा। लोग नावों से दीये गंगा की लहरों पर छोड़ेंगे। दीयों की लड़ियां गंगा की लहरों पर इतराती-इठलाती नजर आएंगी। तिराहों, चौराहों के अलावा हर गली -मुहल्लें में युवाओं की टोलियां पटाखों की तरह-तरह की आवाज के साथ खुशी का इजहार करेंगे तो महिलाएं, युवतियां छतों पर आतिशबाजी का आनंद उठाएंगी।
विज्ञापन


अस्सी घाट पर रंगोली बनाने के साथ ही दीपदान किया गया। दी इंडिया फाउंडेशन की ओर से अस्सी घाट पर चारों धर्मों के लोगों ने मिलकर एक साथ सौहार्द के संकल्प के साथ दीपदान किया। घाट की सीढ़ियों पर दीयों की लड़ियां आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दे रही थीं। इसमें असलम परवेज, हामिद खान, आनंद शर्मा, विनय त्रिपाठी, अजीज वकार खान, कामरान खान, फैज वारिस खान, गुरुदयाल सिंह ने दीप जलाकर एकता का संदेश दिया। जंगमबाड़ी से लेकर गोदौलिया तक के बाजार को लतरों से इस कदर सजाया गया कि अमावस की रात दिवाली का जश्न मनाने के लिए शहर दमकने लगा है। शनिवार को छोटी दिवाली पर ही इसकी चमक दिखने लगी। द्वारों पर अल्पनाएं उकेरी जाने लगीं। छतों, बारजों से लेकर दीवारों तक को लतरों की तरह-तरह डिजाइन से सजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed