{"_id":"23aa06350cc45173af4bc011b01eb62b","slug":"kashi-will-be-two-hours-35-minutes-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में दो घंटे 35 मिनट रहेंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में दो घंटे 35 मिनट रहेंगे पीएम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को डीरेका में लगभग 15 हजार विकलांगों को ट्राइ साइकल और व्हील चेयर सहित उनकी जरूरत के उपकरण बांटेंगे। बुधवार को उनके आगमन का संशोधित प्रोटोकाल आ गया है। इसके अनुसार अब दो घंटे 35 मिनट तक शहर में होंगे। इसके पहले प्रारंभिक प्रोटोकाल में दो घंटे 15 मिनट का कार्यक्रम था।
बीएचयू हेलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरने और सड़क मार्ग से डीरेका खेल मैदान में पहुंचने के चलते 20 मिनट कार्यक्रम बढ़ा है। जिला प्रशासन के आग्रह पर ऐसा किया गया है। दरअसल, डीरेका के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को विकलांगों को बंटने वाले उपकरणों का डंपिंग जोन बनाया गया है।
यही पर विकलांगों के सारे उपकरण रखे जाएंगे। कार्यक्रम स्थल डीरेका का खेल मैदान है। जहां पर विकलांगों को उपकरण बांटा जाएगा। जिला प्रशासन ने तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को दो बैठकें रखी हैं। पहले डीएम और बाद में कमिश्नर की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अगले दिन शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन वीडियो कांफ्रेंसिंग से इसकी समीक्षा करेंगे। इसी दिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के जन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी, एलिम्को के अधिकारियों के साथ यहीं कैंप करेंगे। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार तक उपकरण लेकर 110 ट्रक यहां आ चुके हैं। बाकी 30 ट्रक आने बाकी हैं।